दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

भारत में शराब की खपत 10 फीसदी बढ़ी, वैश्विक गिरावट के विपरीत
बियर की बिक्री में 16% और नॉन-अल्कोहलिक बियर में 25% उछाल
रिपोर्ट: युवा आबादी, बेहतर जीवनशैली भारत में वृद्धि के प्रमुख कारण
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है, जो दुनिया के 21 बड़े बाजारों में सबसे तेज ग्रोथ है। वैश्विक स्तर पर जहां शराब के बाजार में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, अमेरिका में खपत 4 फीसदी और चीन में 3 फभ्सदी घटी है। वहीं भारत में हर कैटेगरी की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। देश में इस अप्रत्याशित वृद्धि के पीछे बढ़ती युवा आबादी और लोगों की बदलती जीवनशैली को मुख्य कारण माना जा रहा है। भारत में शराब प्रेमियों की पसंद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिक्री के मोर्चे पर हर सेगमेंट में बंपर बढ़ोतरी हुई है। बियर 16 फीसदी की छलांग के साथ इस रेस में सबसे आगे रही, जबकि बिना अल्कोहल वाली बियर में सबसे बड़ा 25 फीसदी का रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया।
रेडी-टू-ड्रिंक ड्रिंक्स में 12 फीसदी तेजी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडी-टू-ड्रिंक ड्रिंक्स में 12 फीसदी, ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की में 8 फीसदी, वोदका और जिन दोनों में 6फीसदी-6फीसदी, रम और नॉन-कॉग्नेक ब्रांडी में 3 फीसदी-3 फीसदी, भारतीय व्हिस्की में 4 फीसदी, वाइन में 2 फीसदी और फोर्टिफाइड वाइन में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
| देश / बाजार | खपत में बदलाव |
|
भारत |
+10% |
|
कोलंबिया |
+9% |
|
दक्षिण अफ्रीका |
+5% |
|
ब्राजील |
+3% |
|
यूनाइटेड किंगडम |
+2% |
|
चीन |
-3% |
|
अमेरिका |
-4% |
|
21 बाज़ार (औसत) |
-1% |
शीर्ष पर भारत और दूसरे नंबर पर कोलंबिया
आईडब्ल्यूएसआर जिन 21 प्रमुख बाजारों पर नजर रखता है, वे दुनिया की 76 फीसदी शराब की खपत को कवर करते हैं। यदि अमेरिका और चीन जैसे दिग्गजों को हटा दिया जाए, तो बाकी देशों में कुल मिलाकर महज 1 फीसदी की ही ग्रोथ नजर आती है। ऐसे में, भारत का 10 फीसदी की रफ्तार से लगातार आगे बढ़ना पूरी दुनिया के शराब कारोबारियों के लिए हैरानी और चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। ग्रोथ चार्ट में भारत के शीर्ष पर रहने के बाद, कोलंबिया (9%), दक्षिण अफ्रीका (5%), ब्राजील (3%), यूनाइटेड किंगडम (2%), तथा मेक्सिको और थाईलैंड जैसे देशों का नंबर आता है।

दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ता टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा लाइसेंसी पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग कर परिवार सहित फरार हो गया।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह