×

कांटा लगा गर्ल...शेफाली की मौत या हत्या...पीएम रिपोर्ट का इंतजार

फिल्मी दुनिया में सन्नाटा पसर गया है।  दरअसल कांटा लगा गर्ल के नाम से चर्चित बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। दावा किया गया कि 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अभिनेत्री की मौत हो गई। मगर अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।

By: Arvind Mishra

Jun 28, 20251:04 PM

view15

view0

कांटा लगा गर्ल...शेफाली की मौत या हत्या...पीएम रिपोर्ट का इंतजार

कार्डियक अरेस्ट से गई जान, पुलिस ने कहा-नहीं

पुलिस ने परिजन और हाउसहेल्पर से की पूछताछ 

मुंबई।स्टार समाचार वेब

फिल्मी दुनिया में सन्नाटा पसर गया है।  दरअसल कांटा लगा गर्ल के नाम से चर्चित बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। दावा किया गया कि 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अभिनेत्री की मौत हो गई। मगर अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। यहां तक कि उनके गार्ड ने भी बीती रात से जुड़ी बात बताई है। इसलिए अचानक मौत की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अभिनेत्री की मौत हुई है या हत्या की गई है। दरअसल, शेफाली की अचानक मौत से उनका परिवार टूट गया है, पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सिनेमा जगत के सितारे भी शेफाली की मौत से नि:शब्द हैं।  बताया जा रहा है कि बीती देर रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंची और सबूत जुटाए। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई। परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।  

पति लेकर गए थे अस्पताल

शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

पराग से थी दूसरी शादी

शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।

पुलिस का दावा! कार्डियक अरेस्ट से नहीं हुई मौत

मुंबई पुलिस को रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की खबर मिली थी और अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी क्लियर नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर शेफाली की मौत कैसे हुई है।

मरते दम तक कांटा लगा गर्ल रहूंगी...

गौरतलब है कि एक साक्षात्कार के दौरान शेफाली जरीवाला से पूछा गया था कि क्या वह कभी कांटा लगा गर्ल कहलाने से थक जाती हैं। इस पर शेफाली ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था-कभी नहीं... पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे यह पसंद है और मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के रूप में जानी जाना चाहती हूं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का पहला पोस्टर आउट, जानें ओटीटी रिलीज और कहानी

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का पहला पोस्टर आउट, जानें ओटीटी रिलीज और कहानी

अनिल कपूर और राधिका मदान स्टारर एक्शन-थ्रिलर 'सूबेदार' जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। जानें फिल्म की कहानी और अनिल कपूर के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में।

Loading...

Feb 06, 20263:58 PM

Mardaani 3 Movie Review: शिवानी शिवाजी रॉय की दहाड़ पड़ी धीमी या 'अम्मा' का खौफ रहा भारी?

Mardaani 3 Movie Review: शिवानी शिवाजी रॉय की दहाड़ पड़ी धीमी या 'अम्मा' का खौफ रहा भारी?

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) का विस्तृत रिव्यू। जानें कैसी है शिवानी शिवाजी रॉय की भिखारी माफिया के खिलाफ जंग और क्या मल्लिका प्रसाद ने अपनी एक्टिंग से रानी को पीछे छोड़ दिया?

Loading...

Jan 30, 20264:43 PM

Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' की दहाड़, 5 दिनों में 200 करोड़ पार; ट्रोलर्स को वरुण धवन का करारा जवाब

Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' की दहाड़, 5 दिनों में 200 करोड़ पार; ट्रोलर्स को वरुण धवन का करारा जवाब

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की सफलता के बीच वरुण धवन ने अपनी स्माइल और एक्टिंग को लेकर हुए ट्रोल पर चुप्पी तोड़ी है।

Loading...

Jan 28, 20266:37 PM

द 50 रियलिटी शो: क्या है लायन मास्टर का खेल? पूरी जानकारी, कास्ट और विनर

द 50 रियलिटी शो: क्या है लायन मास्टर का खेल? पूरी जानकारी, कास्ट और विनर

जानें अमेज़न प्राइम के चर्चित शो 'द 50' (The 50) के बारे में सब कुछ। 50 इन्फ्लुएंसर्स, पेचीदा चुनौतियां और भारी इनाम। क्या आप जानते हैं कौन जीतेगा यह महायुद्ध?

Loading...

Jan 23, 20265:10 PM

पंचायत सीजन 5 कब होगा रिलीज? जानें रिलीज डेट, स्टारकास्ट और फुलेरा की नई कहानी

पंचायत सीजन 5 कब होगा रिलीज? जानें रिलीज डेट, स्टारकास्ट और फुलेरा की नई कहानी

Panchayat Season 5: जानें कब रिलीज होगा पंचायत का नया सीजन। क्या क्रांति देवी के प्रधान बनने से बदल जाएगी सचिव जी की जिंदगी? देखें स्टारकास्ट और लेटेस्ट अपडेट।

Loading...

Jan 21, 20264:53 PM