×

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल : आर्थिक संकट से जूझे, नहीं मानी हारी, जम्मू-कश्मीर को दिलाए मेडल

मोहसिन ने के-1 1000 मीटर पुरुष कयाकिंग में गोल्ड जीता, सज्जाद ने सी-2 500 मीटर कैनो स्लैलम में सिल्वर पर कब्जा किया, जबकि हुसैन ने सी-2 कैनो 500 मीटर पुरुष वर्ग में सिल्वर और सी-1 कैनो 1000 मीटर पुरुष वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

By: Prafull tiwari

Aug 23, 20259:25 PM

view33

view0

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल : आर्थिक संकट से जूझे, नहीं मानी हारी, जम्मू-कश्मीर को दिलाए मेडल

श्रीनगर । 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' में मोहसिन अली, सज्जाद और मोहम्मद हुसैन ने चमक बिखेरी है। डल झील के आसपास पले-बढ़े साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले इन खिलाड़ियों ने केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन किया, जिसका श्रेय भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को जाता है।  मोहसिन अली एक बढ़ई के बेटे हैं, सज्जाद हुसैन एक शिकारावाले के बेटे हैं, जबकि मोहम्मद हुसैन के पिता सब्जी विक्रेता हैं। 

मोहसिन ने के-1 1000 मीटर पुरुष कयाकिंग में गोल्ड जीता, सज्जाद ने सी-2 500 मीटर कैनो स्लैलम में सिल्वर पर कब्जा किया, जबकि हुसैन ने सी-2 कैनो 500 मीटर पुरुष वर्ग में सिल्वर और सी-1 कैनो 1000 मीटर पुरुष वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।  इन तीन पदकों की बदौलत मेजबान जम्मू-कश्मीर 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' की प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रहा।

तीनों वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझने के बावजूद, अपने बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते आए हैं, क्योंकि साई पर उनको पूरा भरोसा है। नेहरू पार्क में स्थापित साई केंद्र, इन वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के करियर को बदलने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। मोहसिन, सज्जाद और हुसैन, सभी साई के नेहरू पार्क केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह साई के वाटर स्पोर्ट्स ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखार रहे हैं। 

सज्जाद ने बताया कि केंद्र न केवल उन्हें ट्रेनिंग देता है, बल्कि हर संभव मदद भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा, "जब हम सुबह नेहरू पार्क केंद्र में ट्रेनिंग लेते थे, तो हमारे साई कोच जुल्फिकार अली भट ट्रेनिंग के बाद हमें स्कूल छोड़ देते थे, क्योंकि केंद्र में ट्रेनिंग के तुरंत बाद स्कूल का समय हो जाता था।"  मीर बाहरी इलाके से ताल्लुक रखने वाले सज्जाद ने बताया कि शिकारावाले का बेटा होने के नाते, कैनोइंग जैसे संयम वाले खेल में कदम रखना मुश्किल था। इसके लिए कड़ी मेहनत और उचित ट्रेनिंग के अलावा उचित डाइट भी जरूरी है।

सज्जाद ने कहा, "हमारे पास बुनियादी डाइट के लिए भी पैसा नहीं है। यह संभव नहीं था कि हम परिवार के सामने इस मांग को रख पाते। नतीजतन, स्कूल जाने के बाद मैं शिकारा चलाता या कोई भी काम करता, जिससे मेरा गुजारा चलता रहे और मैं परिवार पर बोझ न बनूं।" मोहम्मद हुसैन बताते हैं कि उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपनी इस सफलता के लिए वह साई के आभारी हैं, जिसने नेहरू पार्क में साई सेंटर की स्थापना की। उनकी सफलता में साई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मोहम्मद हुसैन ने कहा, "मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अगर हम खुद ट्रेनिंग लेते, तो हमारे लिए उत्कृष्टता हासिल करना संभव नहीं होता। नेहरू पार्क स्थित साई जम्मू केंद्र ने हमें ट्रेनिंग दी, जिसके चलते हम मेडल जीत सके। मोहसिन अली का मानना है कि साई के समर्थन के बिना वह गोल्ड मेडल नहीं जीत सकते थे। मुश्किल से उनके परिवार का गुजार हो पाता। वह खुद परिवार की मदद के लिए शिकारा चलाया करते थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

Loading...

Mar 26, 20267:03 PM