IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

बेंगलुरु। स्पेार्ट़्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
क्रिकेट के महाकुंभ IPL के 19वें सीजन का आज भव्य आगाज होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को मात देकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने वाली बेंगलुरु की टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। वहीं, पिछले साल छठे नंबर पर रही हैदराबाद की टीम नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस का सिक्का ठीक 7:00 बजे उछाला जाएगा।
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 25 कांटे की टक्कर हुई हैं। इनमें से हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा जिसे SRH ने सुपर ओवर में जीता था। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहतर है; यहाँ हुए 8 मुकाबलों में से 5 बार RCB ने बाजी मारी है, जबकि हैदराबाद केवल 3 बार ही जीत सकी है।
RCB की टीम इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चों पर काफी संतुलित नजर आ रही है।
बल्लेबाजी: विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। नंबर तीन पर शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर को मौका मिल सकता है।
फिनिशिंग: मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा की जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखती है।
गेंदबाजी: जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी पर पेस अटैक की जिम्मेदारी होगी। क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंडर की भूमिका में संतुलन बनाएंगे।
हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने आक्रामक ऊपरी क्रम पर निर्भर है।
बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन की तिकड़ी पावरप्ले में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी।
कप्तानी और फिनिशिंग: पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे।
गेंदबाजी की चुनौती: कमिंस के बिना गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट को अपनी विविधताओं के साथ बेंगलुरु के छोटे मैदान पर सधी हुई गेंदबाजी करनी होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।