×

कोलकाता... मेसी को नहीं देख पाने से आगबबूला फैंस

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।

By: Arvind Mishra

Dec 13, 20251:20 PM

view4

view0

कोलकाता... मेसी को नहीं देख पाने से आगबबूला फैंस

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।

  • लियोनेस मेसी के इवेंट में मचा बवाल
  • स्टेडियम में फेंकी कुर्सियां और बोतलें
  • मेसी सिर्फ 10 मिनट ही स्टेडियम में रुके

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया, जिससे हजारों फैंस नाराज रह गए। दरअसल, लियोनेल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं और कोलकाता से इसकी शुरुआत कर रहे है। रात से ही कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ थी ताकि फैंस अपने स्टार की एक झलक देख सकें। सॉल्ट लेक स्टेडियम में भी मेसी का कार्यक्रम था और यहां भी उनके फैंस की संख्या कम नहीं थी। लेकिन यहां फैंस ने बवाल काट दिया। मेसी के स्टेडियम में जाने के बाद फैंस नाराज हो गए और मैदान के अंदर बोतलें फेंकने लगे। इतना ही नहीं, फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां तक फेंकनी शुरू कर दीं। फैंस का कहना है कि वह अपने स्टार की एक झलक तक नहीं देख पाए जबकि वह 45-45 हजार रुपए का टिकट खरीदकर ये कार्यक्रम देखने आए थे।

एक दम बकवास व्यवस्था

एक गुस्साए लोगों ने कहा- ये इवेंट एकदम बकवास था। एक दम बकवास इवेंट। मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए यहां आया था। सभी नेताओं ने उन्हें घेरे रखा था। हम उनको देख भी नहीं सके। उन्होंने मैदान पर एक किक भी नहीं लगाई और एक पेनाल्टी तक नहीं ली। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान भी आएंगे, लेकिन वह किसी को सामने लेकर नहीं आए। काफी सारा पैसा, भावनाएं बर्बाद हो गईं।

मेसी की ऐसी दीवानगी

नाराज फैंस ने पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए, बोतलें फेंकी और स्टेडियम के अंदर विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तेजी से बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। इसी अफरा-तफरी के बीच मेसी को अन्य वीवीआईपी मेहमानों के साथ कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाल लिया गया।

तोड़फोड़, धक्का-मुक्की

इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा निराशा उन फैंस को हुई, जो घंटों इंतजार के बाद भी अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान की एक झलक पाने से वंचित रह गए। सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें तोड़फोड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था साफ नजर आ रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप विजेता MP की 3 खिलाड़ियों को ₹25 लाख प्रोत्साहन: CM डॉ. यादव की घोषणा

ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप विजेता MP की 3 खिलाड़ियों को ₹25 लाख प्रोत्साहन: CM डॉ. यादव की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की MP की 3 खिलाड़ियों (सुनीता, सुषमा, दुर्गा) को ₹25-25 लाख प्रोत्साहन राशि (नगद + FD) देने की घोषणा की। 3 कोच को भी ₹1-1 लाख दिए जाएंगे।

Loading...

Dec 13, 20256:04 PM

कोलकाता... मेसी को नहीं देख पाने से आगबबूला फैंस

कोलकाता... मेसी को नहीं देख पाने से आगबबूला फैंस

फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीओएटी टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।

Loading...

Dec 13, 20251:20 PM

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट में फिक्सिंग... असम के चार खिलाड़ी निलंबित

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट में फिक्सिंग... असम के चार खिलाड़ी निलंबित

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हलचल मचा दी है। असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।

Loading...

Dec 13, 202512:27 PM

14 छक्के, 14 साल की उम्र: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, यूथ क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 छक्के, 14 साल की उम्र: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, यूथ क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने U-19 एशिया कप में 14 छक्के लगाकर यूथ वनडे का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रन बनाए। जानें उनके SMAT और IPL में सबसे कम उम्र के शतक/अर्धशतक के रिकॉर्ड्स।

Loading...

Dec 12, 20254:14 PM

Ind vs SA 2nd T20I LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा मैच फ्री में कैसे देखें?

Ind vs SA 2nd T20I LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा मैच फ्री में कैसे देखें?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का दूसरा T20I मैच मलानपुर में होगा। जानें डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से मैच को बिल्कुल मुफ्त में कैसे लाइव देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर भी होगा प्रसारण।

Loading...

Dec 11, 20253:33 PM