सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हलचल मचा दी है। असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।

निलंबित किए गए खिलाड़ियों में अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठकुर शामिल हैं।
गुवाहाटी। स्टार समाचार वेब
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हलचल मचा दी है। असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है। साथ ही चारों पर एफआईआर भी दर्ज कर दी है। इस घटनाक्रम ने भारतीय क्रिकेट जगत में मैच फिक्सिंग के खतरे को उजागर कर दिया है। एसीए का कहना है कि वह खेल की पवित्रता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं करेगा। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजरें पूरे मामले की जांच पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि आगे इन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर किस दिशा में जाता है।
इन चारों पर गिरी गाज
निलंबित किए गए खिलाड़ियों में अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठकुर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने असम टीम के उन खिलाड़ियों को प्रभावित करने और गलत गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश की, जिन्होंने 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक लखनऊ में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भाग लिया।
प्रारंभिक जांच में मिले सबूत
एसीए के सचिव सनातन दास ने आधिकारिक बयान जारी कहर कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने भी इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कर ली है। जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जो इन चारों खिलाड़ियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं और जो सीधे तौर पर खेल की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को खतरे में डालते हैं।
अभिषेक-अमन खेल चुके रणजी
निलंबित खिलाड़ियों में अभिषेक ठकुरी सबसे जाना-पहचाना नाम हैं। अमित सिन्हा तो काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। ईशान अहमद और अमन त्रिपाठी भी अलग-अलग आयु वर्ग में घरेलू स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में इन पर लगे आरोपों ने असम के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
अब कहीं भी नहीं खेल सकेंगे
एसीए ने साफ शब्दों में कहा-चारों खिलाड़ियों का निलंबन जांच पूरी होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान चारों खिलाड़ी एसीए, उसकी जिला इकाइयों और उससे जुड़े क्लबों की ओर से आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इतना ही नहीं, उन्हें किसी भी क्रिकेट से जुड़ी भूमिका, चाहे वह कोचिंग हो या अंपायरिंग से भी दूर रखा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।