×

लोकसभा: हंगामे के आसार... धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी

संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है। बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। दूसरे दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया था। तीसरे दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था। आज यानी सोमवार को बजट सत्र का चौथा दिन है।

By: Arvind Mishra

Feb 02, 20269:47 AM

view13

view0

लोकसभा: हंगामे के आसार... धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी

संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है।

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बजट पर देंगे भाषण

  • अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी

  • सोनोवाल बोले-केंद्र ने जनजातियों को दिया सम्मान 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है। बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। दूसरे दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया था। तीसरे दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था। आज यानी सोमवार को बजट सत्र का चौथा दिन है। आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है। इस प्रस्ताव पर बोलने वाले वक्ताओं की सूची सामने आ गई है। यह चर्चा चल रहे बजट सत्र का हिस्सा है और इसके बाद अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी। बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिए गए बयान से संकेत मिला है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में बोल सकते हैं।

दोनों सदन में जवाब देंगी प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे। पीएम मोदी लोकसभा में 4 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। पीएम मोदी 5 फरवरी को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी।

धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल सकते हैं। धन्यवाद प्रस्ताव पर पहले दिन की चर्चा के लिए कांग्रेस के वक्ताओं की जो लिस्ट सामने आई है, उसके मुताबिक विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले वक्ता होंगे। इस लिस्ट में तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वडिंग, एंटो एंटोनी और ज्योतिमणि के भी नाम हैं।

 मोदी है तो मुमकिन है...  

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को इंक्लूसिव बताया और कहा कि यह हमारी सरकार के विजनरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। देश 2014 में फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी में था और 11 वर्ष बाद आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है।मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने जन धन खाते से लेकर उज्ज्वला गैस तक, सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाकर मोदी सरकार ने जनजातियों को भी सम्मान दिया।

राज्यसभा में शुरू हो गया प्रश्नकाल

इधर, राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त हो गया है। उच्च सदन में अब प्रश्नकाल शुरू हो गया है। शून्यकाल के दौरान सदस्यों ने लोक महत्व के मुद्दे उठाए। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने लोकसभा में छोटी डिस्पेंसरी को लेकर प्रश्न पूछा। सौगत रॉय के सवाल पर सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल में 19 डिस्पेंसरी को मंजूरी दी गई है। वहां जल्द ही डॉक्टर्स की तैनाती भी की जाएगी।

यह भी पढ़िए...

पीएम मोदी की बजट 2026 पर प्रतिक्रिया: 'विकसित भारत 2047' की नींव और युवाओं के लिए अवसरों का बजट

कैंसर-शुगर की दवाएं सस्ती...तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान

COMMENTS (0)

RELATED POST

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जानें पेट्रोलियम, बिजली और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार का क्या है प्लान

Loading...

Mar 22, 20266:19 PM

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद 13 घंटे तक शव को विमान में ही रखा गया। जानें उड़ान के दौरान मौत होने पर एयरलाइंस किन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करती हैं।

Loading...

Mar 22, 20266:06 PM

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। जानें उनके गुजरात से दिल्ली तक के सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मायने

Loading...

Mar 22, 20263:44 PM

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक-2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रतिनियुक्ति और पदोन्नति को विनियमित करना है। इसमें आईजी स्तर पर 50 फीसदी पद आईपीएस से भरने का प्रस्ताव है।

Loading...

Mar 22, 202611:02 AM

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है।

Loading...

Mar 22, 202610:39 AM