आज यानी सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 15-15 बैठकें होंगी। सरकार इस छोटे सत्र में प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा सेक्टर खोलने से जुड़े बिल समेत कुल 14 बिल पेश करेगी।
नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचा। राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत अवधि बढ़ने के बाद यह उसकी नियमित जांच का हिस्सा है। जानें अस्पताल में क्या हुआ और उसके अनुयायियों की प्रतिक्रिया।














