नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

फाइल
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में ठहरने के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद आश्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका उपचार शुरू कर दिया। वहीं, आसाराम के अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक आश्रम के बाहर जुटने लगे हैं।
स्वास्थ्य कारणों से मिली पैरोल के तहत आसाराम बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। वह लंबे समय से मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में ठहरकर शासकीय धनवंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म उपचार कराते रहे हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उन्होंने बुधवार और गुरुवार को पंचकर्म थेरेपी ली थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण वे पंचकर्म नहीं करा सके। बताया जा रहा है कि वे शरद पूर्णिमा (25 अक्टूबर) तक उज्जैन में ही प्रवास करेंगे।
शासकीय धनवंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, आसाराम को लंबे समय से कमर और सिर के तेज दर्द की समस्या है, जिसके उपचार के लिए उन्हें 14 दिनों के पंचकर्म की सलाह दी गई है। इससे पहले मार्च 2025 में भी वे इसी इलाज के लिए उज्जैन आए थे। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि सीने में दर्द की नई शिकायत को लेकर उनके पास फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है।
साल 2013 में गिरफ्तारी के बाद जोधपुर और गुजरात के गांधीनगर न्यायालयों ने आसाराम को दो गंभीर मामलों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से वह जोधपुर जेल में बंद हैं, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी आधारों पर उन्हें समय-समय पर अदालत से पैरोल मिलती रही है।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह