×

लोकसभा: राहुल ने केंद्रीय मंत्री को कहा-गद्दार दोस्त... बिट्टू बोले-देश का दुश्मन

लोकसभा में चीन राग अलापने पर सुर्खियां बटोर रहे नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं। इससे मौके पर मौजूद दूसरे सांसद सन्न रह गए।

By: Arvind Mishra

Feb 04, 20261:18 PM

view4

view0

लोकसभा: राहुल ने केंद्रीय मंत्री को कहा-गद्दार दोस्त... बिट्टू बोले-देश का दुश्मन

दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।

  • संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष के तंज पर जुबानी जंग
  • दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

लोकसभा में चीन राग अलापने पर सुर्खियां बटोर रहे नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं। इससे मौके पर मौजूद दूसरे सांसद सन्न रह गए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त कहा, जिस पर भाजपा नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गांधी को देश का दुश्मन कहा। जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा-देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो।

केंद्रीय मंत्री ने नहीं मिलाया हाथ

राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा- नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इसके बाद देश के दुश्मन... यह कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ममता बोलीं- न्यायाधीशों को मेरा प्रणाम... बंद दरवाजों के पीछे रो रहा न्याय

ममता बोलीं- न्यायाधीशों को मेरा प्रणाम... बंद दरवाजों के पीछे रो रहा न्याय

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए भारत चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। इस याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की।

Loading...

Feb 04, 20262:38 PM

 भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील... किसानों के हितों से नहीं किया समझौता

 भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील... किसानों के हितों से नहीं किया समझौता

संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठा दिन था।  पीएम नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है।

Loading...

Feb 04, 20261:48 PM

लोकसभा: राहुल ने केंद्रीय मंत्री को कहा-गद्दार दोस्त... बिट्टू बोले-देश का दुश्मन

लोकसभा: राहुल ने केंद्रीय मंत्री को कहा-गद्दार दोस्त... बिट्टू बोले-देश का दुश्मन

लोकसभा में चीन राग अलापने पर सुर्खियां बटोर रहे नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं। इससे मौके पर मौजूद दूसरे सांसद सन्न रह गए।

Loading...

Feb 04, 20261:18 PM

उत्तरप्रदेश...रात 2:30 बजे तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महया

उत्तरप्रदेश...रात 2:30 बजे तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महया

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Feb 04, 20269:46 AM

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।

Loading...

Feb 03, 20263:03 PM