×

MP: सूबे में 15 जून को दस्तक देगा मानसून... फिलहाल भीषण गर्मी 

आसमान से बरस रही है गर्मी.... जवाब दे रहे हैं एसी, कूलर राहत लेकिन अच्छी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास राज्य में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। मौजूदा गर्मी के तेवर अगले कुछ दिनों में नरम पड़ जाएंगे, क्योंकि मानसून की गतिविधियां नजर आएंगी।

By: Star News

Jun 12, 20257:41 PM

view11

view0

MP: सूबे में 15 जून को दस्तक देगा मानसून... फिलहाल भीषण गर्मी 

भोपाल. स्टार समाचार वेब
आसमान से बरस रही है गर्मी.... जवाब दे रहे हैं एसी, कूलर राहत लेकिन अच्छी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास राज्य में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। मौजूदा गर्मी के तेवर अगले कुछ दिनों में नरम पड़ जाएंगे, क्योंकि मानसून की गतिविधियां नजर आएंगी।

गुरुवार को भी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 जिलों में तापमान में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राजधानी भोपाल और व्यावसायिक शहर इंदौर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 जिले गुरुवार को लू की चपेट में रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

  • ग्वालियर में सर्वाधिक गर्मी
    गर्मी से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में ग्वालियर प्रमुख रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके अलावा, गुना, शिवपुरी, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सतना, रीवा, सीधी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
  • 15 जून के बाद राहत
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जून के आसपास मानसून के केरल और महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है। मानसून की पहली बारिश से प्रदेशवासियों को मौजूदा भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की संभावना है। मानसून के आगमन से कृषि गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

जानिए, भोपाल में कब आएगा मानसून

राजधानी भोपाल में मानसून की बाद करें तो आमतौर मानसून यहां 15 से 20 जून के बीच आता है। साल 2024 में 21 जून को आया था। माना जा रहा है 2025 में मानसून भोपाल में पिछले साल की तुलना में पहले आएगा। 20 जून से पहले ही दस्तक देगा। प्रदेश में मानसून की शुरुआत पूर्वी जिलों मंडला, सिवनी, डिंडोरी, बालाघाट और अनूपपुर से होगी, और उसके बाद अगले 5-6 दिनों में, यानी 20 जून तक, पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में आ जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Loading...

Dec 18, 20255:56 PM

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।

Loading...

Dec 18, 20255:42 PM

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। एम्स से सुभाषनगर के बीच चलने वाली इस मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 है। उद्घाटन और रूट की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 18, 20254:33 PM

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।

Loading...

Dec 18, 20253:22 PM

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Loading...

Dec 18, 20252:48 PM