आज मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक से बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। नबीन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीघार्यु प्रदान करने की कामना की है।
By: Arvind Mishra
Mar 25, 20261:03 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
आज मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक से बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई अहम पहल कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। नबीन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीघार्यु प्रदान करने की कामना की है।
शाह ने कहा-कीर्तिमान गढ रहा मध्यप्रदेश
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जन कल्याण के नए आयाम छू रहा है। केंद्रीय मंत्री शाह ने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च की सुबह अपने जन्म दिवस पर गौ माता को ग्रास खिलाया और दुलार किया।
सीएम ने सुबह-सुबह की गौसेवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह अपने जन्म दिवस पर गौ माता को ग्रास खिलाया और दुलार किया। वहीं सीएम ने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास में स्नेह और दुलार कर उपहार भेंट किए। इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास में स्नेह और दुलार कर उपहार भेंट किए।