×

इथियोपिया में मारबर्ग वायरस की दस्तक, नौ मामलों की पुष्टि

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में मारबर्ग वायरस के नौ मामले सामने आए। ओमो क्षेत्र में संक्रमित पाए गए, जो दक्षिण सूडान की सीमा के पास है। हऌड प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने कहा कि इथियोपियाई स्वास्थ्य एजेंसियों ने तेज और पारदर्शी कार्रवाई की, जिससे प्रारंभिक चरण में ही वायरस फैलने को रोका जा सके।

By: Sandeep malviya

Nov 15, 20256:39 PM

view1

view0

इथियोपिया में मारबर्ग वायरस की दस्तक, नौ मामलों की पुष्टि

अदीस अबाबा। पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस जैसी महामारी को भुला भी नहीं पाई है कि अब एक और ऐसे वायरस ने दस्तक दी है। इस वायरस का नाम 'मारबर्ग' है, जिसका पहला मामला पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया से सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इथियोपिया में पहली बार मारबर्ग वायरस रोग के मामलों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओमो क्षेत्र में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं, यह इलाका दक्षिण सूडान की सीमा के पास है। यह पुष्टि तब हुई जब स्वास्थ्यकर्मियों ने कुछ मरीजों में वायरल हेमोरेजिक बुखार से जुड़े लक्षण देखे।

मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने शुक्रवार को कहा कि इथियोपिया की स्वास्थ्य एजेंसियों ने तेज और पारदर्शी कदम उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जल्दी की गई कार्रवाई इस बात को दशार्ती है कि देश गंभीरता से इस संकट को प्रारंभिक चरण में ही काबू में करने के लिए काम कर रहा है।

इलाज में जुटी डब्ल्यूएचओ की टीम

बता दें कि मामले के सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम इथियोपियाई अधिकारियों के साथ मिलकर संक्रमितों का इलाज कर रही है, संभावित संपर्कों का पता लगा रही है और वायरस के अन्य क्षेत्रों में फैलने को रोकने की कोशिश कर रही है। वहीं अफ्रीका सीडीसी के निदेशक डॉ जॉन नकेंगासॉन्ग ने कहा कि यह प्रकोप खासकर चिंता का कारण है क्योंकि दक्षिण सूडान सीमा के पास है और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर है।

क्या है मारबर्ग वायरस और इसके लक्षण?

गौरतलब है कि मारबर्ग वायरस ईबोला वायरस के परिवार का हिस्सा है और गंभीर हेमोरेजिक बुखार पैदा करता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, चकत्ते और भारी आंतरिक या बाहरी रक्तस्राव शामिल हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्तियों के शरीर के तरल पदार्थों या संक्रमित वस्तुओं जैसे बिस्तर और कपड़ों के संपर्क से फैलता है।

अभी तक मारबर्ग वायरस के लिए कोई अनुमोदित टीका या विशेष इलाज नहीं है। मरीजों का उपचार केवल लक्षणों के प्रबंधन, तरल पदार्थ और आराम पर आधारित होता है। इथियोपिया की स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित लोगों को अलग रखा है और इलाज कर रही है। साथ ही, संभावित संपर्कों की जांच और पूरे समुदाय में स्क्रीनिंग की जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

1

0

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।'

Loading...

Nov 16, 20256:17 PM

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

1

0

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

Loading...

Nov 16, 20256:15 PM

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

1

0

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और यूएई की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।   

Loading...

Nov 16, 20256:13 PM

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

2

0

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

चीनी सेना ने पहली बार अपने बमवर्षक लड़ाकू विमानों के साथ दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त की। इन विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में अपनी निगरानी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। फिलीपींस ने अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त नौसैनिक गश्त की थी, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। 

Loading...

Nov 16, 20256:12 PM

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

2

0

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'

Loading...

Nov 15, 20256:41 PM