×

हरे निशान पर खुला बाजार...सेंसेक्स 469 अंक उछला, निफ्टी 26,120 के पार

भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन  सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही।

By: Arvind Mishra

Dec 22, 202511:12 AM

view10

view0

हरे निशान पर खुला बाजार...सेंसेक्स 469 अंक उछला, निफ्टी 26,120 के पार

सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई।

  • आज यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत स्थिति में रहा
  • टॉप गेनर-टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल,अडानी पोर्ट
  • बीएसई के टॉप लूजर- महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड

मुबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन  सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 216.54 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,145.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 89.45 अंक या 0.34 फीसदी उछलकर 26,055.85 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह सेंसेक्स 433 अंक की तेजी के साथ 85,362 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 136 अंक उछलकर 26,103 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.86 फीसदी ऊपर 4,095 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.97 प्रतिशत ऊपर 50,480 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.28 फीसदी चढ़कर 25,763 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत बढ़कर 3,917 पर है। अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38 फीसदी ऊपर 48,134 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.31 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.88 फीसदी की तेजी रही थी।

शुक्रवार को इस तरह रहा बाजार

गौरतल है कि इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 447.55 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,929.36 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 150.85 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 25,966.40 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 09, 202611:32 AM

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बाजार में ये जोरदार तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद देखने को मिली है।

Loading...

Feb 09, 202610:56 AM

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। जानिए कैसे विमानन, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा।

Loading...

Feb 08, 20263:56 PM

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड! 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व $723.77 अरब के स्तर पर पहुँचा। जानें सोने के भंडार और रुपये की स्थिति।

Loading...

Feb 07, 20264:54 PM

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

आज 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे। चांदी ₹2.41 लाख और सोना ₹1.51 लाख के स्तर पर पहुंचा। जानिए गिरावट की वजह और ज्वेलरी खरीदने के टिप्स।

Loading...

Feb 06, 20264:50 PM