भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही।

सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई।
मुबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी उछाल देखी गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 216.54 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,145.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 89.45 अंक या 0.34 फीसदी उछलकर 26,055.85 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह सेंसेक्स 433 अंक की तेजी के साथ 85,362 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 136 अंक उछलकर 26,103 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में तेजी
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.86 फीसदी ऊपर 4,095 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.97 प्रतिशत ऊपर 50,480 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.28 फीसदी चढ़कर 25,763 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत बढ़कर 3,917 पर है। अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38 फीसदी ऊपर 48,134 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.31 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.88 फीसदी की तेजी रही थी।
शुक्रवार को इस तरह रहा बाजार
गौरतल है कि इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 447.55 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,929.36 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 150.85 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 25,966.40 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।
केंद्र सरकार ने किसानों और राज्यों के विरोध के बाद गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के मसौदे को वापस ले लिया है। खांडसारी और एथनॉल नियमों की समीक्षा अब नए सिरे से होगी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
MGL CNG PNG Prices Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो और PNG के दाम 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। जानें मुंबई में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नई दरें।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें ₹1/किलो से नीचे गिरने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अब NAFED और NCCF सीधे किसानों से 10 लाख टन तक प्याज खरीदेंगे और निर्यात पर कोई बैन नहीं लगेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।