हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरा नजर आया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह-सुबह निवेशकों में निराशा दिखी।

सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरा नजर आया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह-सुबह निवेशकों में निराशा दिखी। दरअसल, शेयर बाजार में बीते सप्ताह की गिरावट इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी देखने को मिली है। सोमवार को कारोबार शुरू होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में टूटकर रेड जोन में ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 240 अंक तक फिसल गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी सुस्त शुरुआत की। शुरुआती ट्रेड में बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ ओपन हुए। इमें एक्सिस बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, एटरनल के साथ ही अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक तक के शेयर शामिल हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत
बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स सोमवार को शेयर मार्केट खुलने पर अपने पिछले बंद 83,938.71 की तुलना में फिसलकर 83,835.10 पर ओपन हुआ। मामूली गिरावट के साथ खुलने के बाद कुछ ही देर के कारोबार में ये बढ़ती चली गई और सेंसेक्स 240 अंक से ज्यादा फिसलकर 83,677 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। निफ्टी की बात करें, तो निफ्टी अपने पिछले बंद 25,722.10 के मुकाबले गिरावट लेकर 25,696.85 पर खुला। इसके बाद इस इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलना शुरू कर दिया और अचानक टूटकर 25,659 पर आ गया।
1077 शेयर रेड जोन में खुले
निगेटिव ग्लोबल संकेतों के बीच पहले से ही बाजार में गिरावट की आशंका जताई जा रही थी। गिफ्ट निफ्टी शुरुआत से ही रेड जोन में ट्रेड करता नजर आ रहा था। हालांकि, शेयर बाजार की ओपनिंग मामूली गिरावट के साथ हुई, जो कारोबार बढ़ने पर बढ़ती गई। ओपनिंग में जहां 1457 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किया था, तो वहीं 1077 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे थे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले थे। इसके अलावा 243 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा।
खुलते ही बिखरे 10 बड़े शेयर
शेयर बाजार में गिरावट के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा टूटने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो टॉप-10 लूजर्स में लार्जकैप कंपनियों में शामिल मारूती शेयार (2.37 फीसदी), बीईएल (2.16 प्रतिशत), टाइटन शेयर (1.60 फीसदी) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में सबसे तेज गिरावट पतंजलि शेयर (3.15 फीसदी), व्हर्लपूल शेयर (2.82 प्रतिशत), एनआईएसीएल (2.60 प्रतिशत), ओला इलेक्ट्रिक शेयर (1..80 फीसदी) को देखा गया। स्मॉलकैप में लांसर शेयर (9.99 फीसदी), एफसीएल (6.11 प्रतिशत)और एनओसीआईएल शेयर (5.30 प्रतिशत) फिसलकर कारोबार कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।