मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार देर शाम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना के बाद नगर में तनाव फैल गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने यादव पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विवाद के बाद कुछ युवकों ने यादव पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार देर शाम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना के बाद नगर में तनाव फैल गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने यादव पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, मुलताई में देर शाम को संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद हंगामा मच गया। दो समुदाय के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। रात में आरएसएस प्रचारक से मारपीट के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिन युवकों ने जिला प्रचारक के साथ मारपीट की, उनके घरों के सामने भी लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थाने के सामने तोड़फोड़ की। कई जगह ठेले पर लगी फलों की दुकानों को भी पलटा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मुलताई पहुंचे। पांढुर्णा से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी गई। देर रात प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी।
आरएसएस के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव बाइक पर किसी काम से निकले थे। तभी एक मोड़ पर कुछ युवकों ने बाइक से कट मार दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में मारपीट होने लगी। इस हमले में यादव को गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है।
मुलताई में बनी तनाव की स्थिति के बाद बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने थाना प्रभारी देव करण डेहरिया को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को मुलताई का थाना प्रभारी बनाया है।
बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि मुलताई में हालात सामान्य हैं। बाइक से कट लगने के विवाद पर संघ जिला प्रचारक से कुछ युवकों की हाथापाई हुई थी। उन्हें कोई चोट नहीं है। लोगों को समझाइश दी गई है। अलग-अलग थाने का पुलिस बल मुलताई में तैनात किया जा रहा है।
जिला कार्यवाह आशीष शर्मा ने बताया कि आरएसएस प्रचारक पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया गया। करीब 30 लोगों पर एफआईआर की है। इनमें 17 नामजद है। वहीं बाकी भीड़ में थे। घटना की सूचना मिलने पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे भी मौके पर पहुंचे।
आरएसएस कार्यकर्ता देवराज लोखंडे का कहना है कि आरएसएस के एक प्रमुख कार्यकर्ता पर हुए हमले से समाज में आक्रोश है। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उनके अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।