×

जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल 

इस साल केमिस्ट्री (रसायन) का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है, जिनमें सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) का नाम है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

By: Arvind Mishra

Oct 08, 20253:41 PM

view18

view0

जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल 

इस साल केमिस्ट्री (रसायन) का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला।

  • तीनों वैज्ञानिकों ने एटम के नए डिजाइन बनाए

  • रेगिस्तानी हवा से पानी जमा करने में इस्तेमाल

स्टॉकहोम। स्टार समाचार वेब

इस साल केमिस्ट्री (रसायन) का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है, जिनमें सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) का नाम है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने बुधवार को इसका ऐलान किया। वजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर एक से ज्यादा वैज्ञानिक जीतते हैं, तो यह प्राइज मनी उनके बीच बंट जाती है। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

गैस का कर सकते हैं संग्रह

वैज्ञानिकों ने मेटल-कार्बनिक फ्रेमवर्क को बेहतर बनाने का नया तरीका खोजा है। ये फ्रेमवर्क मेटल और कार्बनिक चीजों से मिलकर बनते हैं और इनमें छोटे-छोटे छेद होते हैं। इनका इस्तेमाल गैस को स्टोर करने, हवा से कार्बन डाइआॅक्साइड हटाने, रेगिस्तानी हवा से पानी जमा करने में और रासायनिक प्रक्रियाओं में मदद करने के लिए हो सकता है।

अब तक 2025 का नोबेल पुरस्कार

2025 के पहले नोबेल की घोषणा सोमवार को की गई थी। मेडिसिन फिल्ड में पुरस्कार फेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस से संबंधित उनकी खोजों के लिए मैरी ई. ब्रंको, फ्रेड रैम्सडेल और डॉ. शिमोन सकागुची को दिया गया था। इसके बाद मंगलवार का फिजिस्क के लिए नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को सब-एटॉमिक क्वांटम टनलिंग की अजीब दुनिया पर उनके रिसर्च के लिए दिया गया, जो रोजमर्रा के डिजिटल संचार और कंप्यूटिंग की शक्ति को आगे बढ़ाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

 अरावली केस... खनन पर केंद्र तलब... बनाओ हाई पावर्ड एक्सपर्ट कमेटी  

 अरावली केस... खनन पर केंद्र तलब... बनाओ हाई पावर्ड एक्सपर्ट कमेटी  

अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद पर आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत ने आदेश दिया है कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें और उन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई आगे की टिप्पणियां फिलहाल स्थगित रहेंगी। अदालत ने साफ किया कि अगली सुनवाई तक इन सिफारिशों को लागू नहीं किया जाएगा।

Loading...

Dec 29, 20251:15 PM

 उन्नाव रेप केस... पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर ‘सुप्रीम’ रोक 

 उन्नाव रेप केस... पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर ‘सुप्रीम’ रोक 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत को हरी झंडी दिखा दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Loading...

Dec 29, 202512:43 PM

उम्मीद की किरण... वैज्ञानिकों ने खोजी पौधों से एंटी-कैंसर की ‘संजीवनी’

उम्मीद की किरण... वैज्ञानिकों ने खोजी पौधों से एंटी-कैंसर की ‘संजीवनी’

शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि पौधे माइट्रैफिलीन कैसे बनाते हैं, जो एक दुर्लभ प्राकृतिक पदार्थ है और इसके कैंसर से लड़ने की संभावित भूमिका के लिए ध्यान आकर्षित कर रहा है।माइट्रैफिली एक छोटे और असामान्य पौधों के रासायनिक परिवार का हिस्सा है, जिसे स्पाइरोआक्सिंडोल अल्कलाइड्स के रूप में जाना जाता है।

Loading...

Dec 29, 202512:31 PM

मध्यप्रदेश में शून्य के करीब पारा... उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

मध्यप्रदेश में शून्य के करीब पारा... उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

मध्यप्रदेश सहित देश में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों में तापमान की भारी गिरावट के चलते मैदानी इलाकों में हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। झारखंड के 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Loading...

Dec 29, 202512:07 PM

मथुरा-वृंदावन... बांके बिहार मंदिर में बढ़ी भीड़... कृपया 5 तक न आएं भक्त

मथुरा-वृंदावन... बांके बिहार मंदिर में बढ़ी भीड़... कृपया 5 तक न आएं भक्त

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में नए साल पर ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। आज से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं को यात्रा से परहेज करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Loading...

Dec 29, 202511:16 AM