×

अब 5वीं के बच्चे पढ़ेंगे राजा विक्रमादित्य-राजा भोज का पाठ

एनसीईआरटी ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी। कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक 'वीणा' तैयार की है, जो इस बार काफी खास है।

By: Arvind Mishra

Jun 30, 20253:12 PM

view4

view0

अब 5वीं के बच्चे पढ़ेंगे राजा विक्रमादित्य-राजा भोज का पाठ

  • ‘वीणा’ से बच्चों को मिलेगा आधुनिक और सांस्कृतिक ज्ञान

    एनसीईआरटी की किताब में अब गगनयान-इसरो और एआई

  • भोपाल। स्टार समाचार वेब

एनसीईआरटी ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी। कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक 'वीणा' तैयार की है, जो इस बार काफी खास है। दरअसल, एनसीईआरटी की 5वीं कक्षा की हिंदी पुस्तक वीणा में बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गगनयान, पैरालंपिक, गंगा नदी, पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज तक की कहानियां पढ़ेंगे। एआई, गगनयान और इसरो पाठ से वे आधुनिक भारत से रूबरू होंगे। वहीं, 2,500 साल पुरानी पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य व राजा भोज की कहानियों से उनमें नैतिक शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान समेत संवेदनशीलता, बुद्धिमता, नैतिकता जैसे गुणों का विकास होगा। खास बात है कि खेल और देश प्रेम की भावना विकसित करने के लिए पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को जोड़ा गया है। वे 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में गोली लगने से लकवाग्रस्त हो गए थे। लेकिन कड़ी मेहनत से 1972 के पैरालंपिक खेलों में देश को तैराकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

इसी सत्री से वीणा से पढ़ाई होगी

इसी सत्र यानी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीबीएसई समेत विभिन्न प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 5वीं कक्षा में एनसीईआरटी की इसी हिंदी की नई पाठयपुस्तक वीणा से पढ़ाई होगी। एनसीईआरटी के विशेषज्ञों की टीम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा 5वीं के बच्चों में खेल और गतिविधि-आधारित शिक्षण व भाषा पर जोर के आधार पर इसे तैयार किया है।

गोमुख, कुंभ और गंगा भी शामिल  

गंगा की कहानी पाठ में हिमालय, उत्तरकाशी, गंगोत्री, हिमनद से गंगा के उदगम स्थल के बारे में बताया गया है। इसमें भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलगनंदा, ऋषिकेश, हरिद्वार(12 साल बाद कुंभ) के बारे में लिखा है। लोग मुझे पवित्र नदी मानते हैं, लेकिन गंगोत्री में मेरा रंग चांदी जैसा तो काशी पहुंचने तक कारखानों व नगरों के प्रदूषण से मैं गंगा मटमैली हो जाती है। इसमें गंगा के उदगम स्थल उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर बंगाल की खाड़ी तक गंगा की यात्रा व दिक्कतों को बताया गया है। इसमें धार्मिक भावना, पर्यावरण बचाने की सीख, खेती के लिए पानी की जरूरत का संदेश दिया गया है।

उज्जैन और असम को जानेंगे

5वीं कक्षा की इसी पुस्तक में पहली बार बच्चों को विभिन्न राज्यों, पर्वों को कहानियों के माध्यम से जानने का मौका मिलेगा। इसमें गाय के दूध की जरूरत से हरियाणा, भारत की एकमात्र ताजे पानी की लोकतक झील के माध्यम से मणिपुर, ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसे कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पाठ में असम, न्याय की कुर्सी पाठ में राजा विक्रमादित्य, प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी उज्जैन को जानने का मौका मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश में बुद्धपूर्णिमा पर मनाए जाने वाले पर्व साडकेन को भी पाठ में शामिल किया गया है।

भारतीय संस्कृति

भारतीय संस्कृति, इंजीनियरिंग और कला की 2000 वर्ष पूर्व बनी अजंता और एलोरा की गुफाओं को शामिल किया गया है। इसमे पहाड़ों को काटकर बनाए गए करीब 30 मंदिर, सुंदर मूर्तियां, विशाल शिलाओं, चित्रकारी दर्शाई गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश... सोना 119,490 रुपए तोला और चांदी डेढ़ लाख के करीब

3

0

मध्यप्रदेश... सोना 119,490 रुपए तोला और चांदी डेढ़ लाख के करीब

सोमवार को सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सुबह सोने के दाम में 1339 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। एक किलो चांदी में सुबह 1814 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।

Loading...

Oct 06, 2025just now

बाबा मेहर शाह दरबार में सरसंघचालक मोहन भागवत का आध्यात्मिक संदेश - ‘स्व’ का भाव ही बनाएगा सच्चा राष्ट्रभक्त, विविधता में एकता ही भारत का श्रृंगार

3

0

बाबा मेहर शाह दरबार में सरसंघचालक मोहन भागवत का आध्यात्मिक संदेश - ‘स्व’ का भाव ही बनाएगा सच्चा राष्ट्रभक्त, विविधता में एकता ही भारत का श्रृंगार

सतना में बाबा मेहर शाह दरबार के भव्य उद्घाटन समारोह में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने राष्ट्रभक्ति, स्व-बोध और भारतीयता पर प्रेरक विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘स्व’ का भाव ही हमें सच्चा राष्ट्रभक्त बनाएगा। विविधता में एकता, भाषा और संस्कृति के संरक्षण को उन्होंने भारत की असली शक्ति बताया।

Loading...

Oct 06, 2025just now

वन्यजीवों के लिए दौड़े लोग, उमड़ा जनसैलाब

8

0

वन्यजीवों के लिए दौड़े लोग, उमड़ा जनसैलाब

कहीं ‘प्रकृति से प्रेम’ के नारे, तो कहीं दौड़ते कदमों की गूंज।

Loading...

Oct 05, 20257 hours ago

20 करोड़ की डीपीआर को नहीं मिली मंजूरी, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

7

0

20 करोड़ की डीपीआर को नहीं मिली मंजूरी, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

छह माह पहले भेजा था प्रस्ताव, अब तक न स्वीकृति मिली और न निधि.