देश में मानसूनी बारिश ने पहाड़ों पर तबाही मचा दी है। मंगलवार को उत्तराखंड में बादल फटने के बाद बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित तंगलिंग में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले मंगलवार रात में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी लैंडस्लाइड हुई।

किन्नर कैलाश मार्ग पर बचाव अभियान चलाते जवान।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में मानसूनी बारिश ने पहाड़ों पर तबाही मचा दी है। मंगलवार को उत्तराखंड में बादल फटने के बाद बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित तंगलिंग में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। फिलहाल यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। घटना का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ से चट्टान और मलबे का सैलाब नीचे सड़क पर गिरते दिखा। अचानक आई बाढ़ से कैलाश यात्रा रूट पर दो पुल बह गए। बाकी का रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण कैलाश यात्रा रोक दी गई है। कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीम ने जिपलाइन की मदद से 413 तीर्थयात्रियों को बचाया है। किन्नौर के रिब्बा गांव के पास रालडांग खड्ड में भी बादल फटा। इससे नेशनल हाईवे-5 भी बंद हो गया है। हाईवे के 150 मीटर हिस्से पर कीचड़ और बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए हैं। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले मंगलवार रात में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी लैंडस्लाइड हुई।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद 600 से ज्यादा छोड़ी-बड़ी सड़कें बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग, कालका-शिमला और पठानकोट-कांगड़ा राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद है। कुल्लू, शिमला, मंडी, सोलन, चंबा समेत करीब पूरे राज्य में जगह-जगह सड़कें और पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुए हैं। कोल बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस यहां बचाव अभियान चला रही है। अब तक 413 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। दरअसल, तांगलिंग क्षेत्र में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर बादल फटने के कारण ट्रैक का बड़ा हिस्सा बह जाने से सैकड़ों यात्री फंस गए थे। इसके बाद आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी की टीम ने 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बचाव अभियान में आईटीबीपी टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल भी जुटी हुई है।
इधर, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में भी मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से अब तक अलग-अलग हादसों में 192 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें लापता लोग भी शामिल है। भारी बारिश से कई सड़कों, घरों और पेयजल परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे राज्य में 1,852 करोड़ की निजी व सरकारी संपत्ति की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 971 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 633 करोड़ का नुकसान हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।