×

ओलंपिक पदक विजेता, नीरज चोपड़ा, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप,  क्वालीफाइंग राउंड 

यह लगातार पांचवां मौका था, जब चोपड़ा को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक प्रयास की आवश्यकता पड़ी। 2020 टोक्यो ओलंपिक, 2022 और 2023 विश्व चैंपियनशिप, 2024 पेरिस ओलंपिक के फाइनल में भी चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही जगह बनाई थी।

By: Prafull tiwari

Sep 17, 20257:58 PM

view20

view0

ओलंपिक पदक विजेता, नीरज चोपड़ा, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप,  क्वालीफाइंग राउंड 

टोक्यो । दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के अपने पहले ही प्रयास में आवश्यक क्वालीफाइंग मार्क हासिल कर लिया। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के लिए क्वालीफाइंग मार्क 84.50 मीटर निर्धारित की गई थी। 

यह लगातार पांचवां मौका था, जब चोपड़ा को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक प्रयास की आवश्यकता पड़ी। 2020 टोक्यो ओलंपिक, 2022 और 2023 विश्व चैंपियनशिप, 2024 पेरिस ओलंपिक के फाइनल में भी चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही जगह बनाई थी।  जर्मनी के जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में फाइनल में जगह बनाई। पहले प्रयास में वेबर ने 82.29 मीटर दूर थ्रो फेंका था। दूसरे प्रयास में 87.21 मीटर थ्रो फेंक वह फाइनल में पहुंचे।  

2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा गुरुवार को 2023 में बुडापेस्ट में जीते गए विश्व खिताब का बचाव करेंगे। हरियाणा के 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दो साल पहले बुडापेस्ट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ एथलेटिक्स में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था। उस अवसर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज को अरशद नदीम ने 92.97 मीटर लंबा थ्रो फेंक पछाड़ दिया था और गोल्ड जीता था। नीरज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

नीरज ने सीजन की शुरुआत कतर के दोहा में डायमंड लीग में 90.23 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड थ्रो के साथ 90 मीटर का आंकड़ा पार कर किया था। इस थ्रो की वजह से वह वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में जर्मनी के जूलियन वेबर और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

Loading...

Mar 26, 20267:03 PM

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।

Loading...

Mar 26, 20263:34 PM