पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में कहा कि हमें अब नई शुरुआत करनी चाहिए। इस पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा-माफी मांग रहे हैं या नहीं मांग रहे हैं, यह अलग बात है। ट्रॉफी उनकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं थी, वे लेकर कैसे चले गए।

नकवी ने एसीसी की बैठक में कहा-जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें नई पहल करनी चाहिए।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को करारी मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने नहीं गई, जिसके बाद इसे लेकर वह चले गए थे। ट्रॉफी विवाद को लेकर कीर्ति आजाद ने अब बीसीसीआई के रवैये पर सवाल उठाए हैं। आजाद ने कहा-बीसीसीआई ने कुछ नहीं बोला, आईसीसी ने भी कुछ नहीं बोला और आराम से इसकी कहानी चलवाने की कोशिश की जा रही है। किसी की ली हुई ट्रॉफी कोई ऐसे उठाकर जा सकता है क्या...? वहीं पर ट्रॉफी लेनी चाहिए थी। बीसीसीआई ने ट्रॉफी क्यों नहीं ली। आजाद ने नकवी के ट्रॉफी लेकर भागने के तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि कैसे लेकर भाग सकता है कोई। एफआईआर क्यों नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि एसीसी का चेयरमैन, आईसीसी का चेयरमैन... ये टेंपररी होता है, कोई मालिक नहीं। इधर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में कहा कि हमें अब नई शुरुआत करनी चाहिए। इस पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा-माफी मांग रहे हैं या नहीं मांग रहे हैं, यह अलग बात है। ट्रॉफी उनकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं थी, वे लेकर कैसे चले गए। ये तो ऐसे हो गया कि आउट हो गए तो बैट और बॉल लेकर चले गए।
नकवी अभी तक अकड़ दिखा रहे थे, लेकिन अब झुक गए हैं। उन्होंने ट्रॉफी वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। नकवी ने एसीसी की बैठक में कहा-जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें नई पहल करनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव खुद आकर ट्रॉफी ले जाएं। दुबई में एसीसी की बैठक हुई थी। इसमें बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया। इसके बाद नकवी ने माफी मांग ली।
इधर, पाकिस्तान की ओर से भी नकवी के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने नकवी का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें एक पद छोड़ देना चाहिए। नकवी पीसीबी चीफ होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। अफरीदी ने कहा-नकवी को एक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट पर इस वक्त ध्यान देने की सख्त जरूरत है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा कि जब तक वीडियो नहीं देख लेता, नहीं मानूंगा कि नकवी ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को सूर्य कुमार यादव को नहीं भेजना चाहिए ट्रॉफी लेने। आप घोड़ी नहीं चढ़े, सेहरा नहीं बांधा तो क्या शादी नहीं हुई। शादी तो हो चुकी है। अतुल वासन ने कहा कि भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती है। ऐसा कोई रूल नहीं है कि ट्रॉफी प्रेसिडेंट ही देगा। सलमान आगा जो चेक फेंक कर गए थे, उसको कैंसिल कराएंगे या नहीं कराएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।