×

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया।

By: Arvind Mishra

Mar 02, 202611:23 AM

view5

view0

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है।

  • पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का सर्च आपरेशन शुरू
  • एहतियातन सभी परिसरों को खाली कराया गया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। जिसके बाद बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। दरअसल, सोमवार सुबह राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अलग-अलग इलाकों के चार स्कूलों और एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्थानों पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया।

बैंक में भी भेजी धमकी

सुबह करीब आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल और बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले।

कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला

धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक परिसर की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

साइबर की टीम सक्रिय

प्रारंभिक जांच में धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील कर रही है।

यह भी पढ़िए...

पंजाब में दहशत: अब जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी

COMMENTS (0)

RELATED POST

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया।

Loading...

Mar 02, 202611:23 AM

12वीं के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स 2026: कम समय में पाएं हाई-सैलरी जॉब

12वीं के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स 2026: कम समय में पाएं हाई-सैलरी जॉब

12वीं पास करने के बाद जल्द नौकरी पाना चाहते हैं? देखें टॉप 5 डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट जिनमें अकाउंटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और रिटेल मैनेजमेंट जैसे विकल्प शामिल हैं।

Loading...

Feb 28, 20267:06 PM

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

देशभर में एनसीईआरटी की किताब को लेकर मच बवाल के बीच अब सीबीएसई ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन-2023) के तहत सीबीएसई अगले सत्र यानी कि 2027-28 से नया सीबीएसई थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी- 2026 लागू करने जा रही है।

Loading...

Feb 26, 20262:34 PM

सुप्रीम टिप्पणी:  केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

सुप्रीम टिप्पणी: केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी क्लास 8 की टेक्स्ट बुक के चैप्टर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए स्वत: संज्ञान की सुनवाई जारी है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे बागची और जस्टिस पंचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सीजेआई की नाराजगी जताने के बाद एनसीईआरटी ने किताब वापस ले ली है।

Loading...

Feb 26, 202611:50 AM

सुप्रीम फटकार के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी कहा- गलती हो गई 

सुप्रीम फटकार के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी कहा- गलती हो गई 

सुप्रीम कोर्ट के क्लास 8 की सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन के रेफरेंस पर कड़ा संज्ञान लेने के बाद, नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कहा कि उसने किताब के डिस्ट्रीब्यूशन पर सख्त रोक लगा दी है और इसे एरर आॅफ जजमेंट बताया है, इसके लिए माफी मांगी है।

Loading...

Feb 26, 20269:48 AM