×

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

By: Arvind Mishra

Feb 25, 202611:33 AM

view5

view0

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।

  • बाहरी उत्तरी दिल्ली के चंदन पार्क में वारदात
  • आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चंदन पार्क स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास गली नंबर-3, मकान संख्या 84/ए में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को मकान के भूतल पर स्थित एक कमरे में चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी की हत्या किसी तेजधार हथियार से गला काटकर की गई है।

बिहार का था परिवार

क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह पति मुंचन केवट  और सात, पांच व तीन वर्षीय 3 बेटियों के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। पति मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता है।

शव पीएम के लिए भेजा

पुलिस के मुताबिक, मुंचन केवट मंगलवार सुबह से ही लापता है। उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने घर के अंदर शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। चारों शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।

Loading...

Feb 25, 20261:41 PM

ओडिशा: अफसर के घर ट्रॉली बैग और अलमारी में मिला चार करोड़ कैश

ओडिशा: अफसर के घर ट्रॉली बैग और अलमारी में मिला चार करोड़ कैश

ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत के एक मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिकारी के फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद किया गया है। डिपार्मटमेंट ने दावा किया है कि ये राज्य में इतिहास की सबसे बड़ी कैश जब्ती है।

Loading...

Feb 25, 202612:53 PM

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Loading...

Feb 25, 202611:33 AM

पंजाब: दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

पंजाब: दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Loading...

Feb 25, 202610:58 AM