ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत के एक मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिकारी के फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद किया गया है। डिपार्मटमेंट ने दावा किया है कि ये राज्य में इतिहास की सबसे बड़ी कैश जब्ती है।


भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत के एक मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिकारी के फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद किया गया है। डिपार्मटमेंट ने दावा किया है कि ये राज्य में इतिहास की सबसे बड़ी कैश जब्ती है। दरअसल, कटक सर्कल में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात देवव्रत मोहंती को ओडिशा विजिलेंस ने पहले 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन पर एक लाइसेंस वाले कोयला व्यापारी से उसके कोयला डिपो को ठीक से चलाने और कोयला ट्रांसपोर्टेशन की इजाजत देने के बदले में पैसे मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और मोहंती को 30,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई और जब्त कर ली गई।
टीम ने घर की ली तलाशी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद सतर्कता अधिकारियों ने तीन स्थानों पर एक साथ छापे मारे। जिनमें भुवनेश्वर में उनका फ्लैट, भद्रक जिले के मथासाही में उनका पैतृक घर और कटक में उनका कार्यालय कक्ष। छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर के पाटिया के श्रीविहार क्षेत्र में नेचर क्रेस्ट अपार्टमेंट में उनके फ्लैट (संख्या 302) की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने चार करोड़ से अधिक नकदी बरामद की।
ट्रॉली बैग में रखा गया था कैश
यह पैसा ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाया गया था। सटीक राशि निर्धारित करने के लिए जब्त नकदी की गिनती मशीनों से की जा रही है। इसे ओडिशा सतर्कता द्वारा की गई, अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती माना जा रहा है।
चल रही छापामर कार्रवाई
शुरुआती जांच में और भी संपत्ति का पता चला है, जिसमें भुवनेश्वर के पहला इलाके में लगभग 2400 स्क्वायर फीट में बना एक शानदार दो-मंजिला घर और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। अभी और संपत्ती का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। छापामार कार्रवाई जारी है।
ऑफिस की दराज से 1.20 लाख बरामद
अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। इसके अलावा, महांति के कार्यालय की दराज और उनके पास से 1.20 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। विजिलेंस जांच में अब तक अन्य संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।