×

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौटा चेन्नई  

मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई।

By: Arvind Mishra

Jun 20, 20251:57 PM

view6

view0

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौटा चेन्नई  

  • 68 यात्रियों को लेकर जा रहा था मदुरै, सभी लोग सुरक्षित

  • उड़ान भरने के आधे घंटे बाद प्लेन में खराबी का चला पता 

  • पायलट ने तत्काल चेन्नई में वापस उतरने की अनुमति मांगी 

चेन्नई। स्टार समाचार बेव

मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई। चेन्नई-मदुरै सेवा के यात्रियों को अन्य उड़ानों में बिठाया गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। दरअसल, चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एअरलाइन के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एअरलाइंस के विमान के पायलट को खराबी के बारे में पता चला, जिसने फिर चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी।

सुरक्षित सभी यात्री

अधिकारियों ने बताया कि करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

रायपुर में 40 मिनट तक फंसे रहे थे यात्री

इससे पहले बीच बुधवार को एक अन्य घटना में दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6313 के यात्री तकनीकी खराबी के कारण विमान के अंदर लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे थे। दरअसल, लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल पाया था।  

मिली थी बम की धमकी

इससे पहले 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान 6ई-2706 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया था।

एअर इंडिया की 8 फ्लाइट्स कैंसिल

एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से निर्धारित करने की पेशकश की है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

हवा में हड़कंप... प्लेन हाईजैक करने की कोशिश... वाराणसी सीआईएसफ ने आठ को पकड़ा

3

0

सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया।

Loading...

Sep 22, 2025just now

पीएम बोले- हमारा मंत्र नागरिक देवो भव: नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी

5

पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में 5,100 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें दो बड़े जल विद्युत प्रोजेक्ट, तवांग में कन्वेंशन सेंटर और कनेक्टिविटी व स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य अष्टलक्ष्मी हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

एयर इंडिया प्लेन क्रैश... सुप्रीम टिप्पणी- पायलट की गलती करार देना दुर्भाग्यपूर्ण 

4

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया के एआई-171 विमान हादसे को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा-घटना को महज पायलट की गलती करार देना दुर्भाग्यपूर्ण है। अदालत ने इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिका पर इस मामले में केंद्र सरकार,  डीजीसीए और एएआईबी से जवाब तलब किया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

बिहार... तीन चरण में होगा चुनाव! तारीखों की जल्द घोषणा करेगा आयोग

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच कभी भी विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। जहां एक ओर राजनीति दल अपनी-अपनी चुनाव विसात बिछाने में पसीना बहा रहे हैं। यही नहीं, प्रत्याशी चयन और गठबंधन की सीट बंटवारे पर भी मंथन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है।