सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया।

बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
एक दुस्साहसपूर्ण घटना में सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया। सभी से अब एयरपोर्ट के भीतर ही गहन पूछताछ शुरू हो गई है। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट पर इस प्रकरण को लेकर काफी हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि दोपहर दो बजे तक आरोपियों से पूछताछ का क्रम जारी रहा। फूलपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए सीआइएसएफ की ओर से कार्रवाई किए जाने की घटना के बारे में जानकारी साझा की है। इस घटना के समय वह यात्री आठ अन्य लोगों के साथ विमान में यात्रा कर रहा था। इस दुस्साहसपूर्ण घटना के बाद सभी यात्रियों को सीआईएसएफ को जांच के लिए सौंप दिया गया है। इस संदर्भ में विमान के एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर पूरी घटना की जानकारी साझा की, जिससे पूरा प्रकरण सामने आया। यात्री ने विमान के परिचालन के संदर्भ में जानकारी भी साझा कर पूरे घटनाक्रम को एक्स पर पोस्ट किया है। हवा में इस तरह के दुस्साहस की वजह से विमान में सवार यात्री दहशत में नजर आए।
उड़ान के दौरान जब यह घटना हुई, तब विमान में काफी यात्री सवार थे। यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास करते समय न केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया। पायलट ने समझदारी का परिचय देते हुए घटना के बाद विमान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सीआइएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच के दौरान यह पता चला कि यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास करते समय कुछ असामान्य व्यवहार किया था। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होती हैं और इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर से विमानन सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त करने की जरूरत है। यात्रियों को भी अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए और किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधियों की सूचना तुरंत अधिकारियों को देनी चाहिए। इस घटना के बाद एयर इंडिया की ओर से भी इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।