बीते दिन कई एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी की घोषणा की थी। मगर, अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है। एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद कर दी गई थीं।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 23 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से उनकी रिहाई हुई है। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिले थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया है। उन्हें जेल से बाहर आने के बाद रिसीव करने के लिए बड़ी तादाद में समर्थकों हुजूम सीतापुर जेल के बाहर पहुंचा।
सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया।
जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल देखा गया। राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
भारत ने भविष्य में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली। यही वजह है कि इंडियन नेवी की ताकत में लगातार इजाफा किया जा रहा है। जिसके लिए बेहद एडवांस हथियार और हेलीकॉप्टरों से लैस किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए कुल 76 नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निजी स्कूलों की मनमानी पर अब मैहर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। अभिभावकों पर ड्रेस, किताबें और स्टेशनरी फिक्स दुकानों से खरीदने के दबाव को लेकर निर्देश जारी हुए हैं। स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग होगी और उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई तय है। अब स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी पर लगाम कसने की तैयारी।
सोमवार, 7 जुलाई 2025 को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Bhopal's Raja Bhoj Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हाई अलर्ट पर आ गईं। इस धमकी भरी कॉल से एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।




















