निजी स्कूलों की मनमानी पर अब मैहर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। अभिभावकों पर ड्रेस, किताबें और स्टेशनरी फिक्स दुकानों से खरीदने के दबाव को लेकर निर्देश जारी हुए हैं। स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग होगी और उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई तय है। अब स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी पर लगाम कसने की तैयारी।

अभिभावकों पर गणवेश, बुक्स फिक्स दुकानों से खरीदने पर बनाया दबाव तो होगी कार्रवाई
सतना, स्टार समाचार वेब
नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो गया था जिस आदेश व निर्देश को अपै्रल माह में ही जारी कर देना चाहिए था उसे मैहर कलेक्टर अब जारी कर रही हैं। निजी स्कूल संचालकों के द्वारा कमीशनखोरी का खेल खत्म करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। सतना के बाद अब मैहर में भी निजी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने छात्रों व अभिभावकों पर किसी निर्धारित दुकान से गणवेश व स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य किया तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों का कहना था कि मैहर जिला प्रशासन को सत्र शुरु होते ही प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी व कमीशन खोरी का सिस्टम खत्म करने के लिए प्रयास करने चाहिए थे।
बैठक में निजी स्कूल के प्राचार्यो को कलेक्टर ने दिए निर्देश
मंगलवार को कलेक्टर मैहर रानी बाटड की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जिले के समस्त अशासकीय शालाओं के संचालक, प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु कुमार त्रिपाठी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी उपस्थित रहे। कलेक्टर मैहर द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि अशासकीय शालाओं में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों एवं आमजनता के माध्यम से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि संस्था के गणवेश, पाठ्य पुस्तक एवं स्टेश्नरी सामग्री किसी प्रतिष्ठान विशेष से क्रय किये जानें हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पालकों पर दबाव बनाया जा रहा है एवं कई स्कूलों में एनसीईआरटी, एससीईआरटी, पाठ्यक्रम के अलावा स्वतंत्र प्रकाशकों की पुस्तकें चलाई जा रही हैं जिसके कारण पालकों पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है। यह स्थिति निर्देशों के विपरीत है, सभी अशासकीय शालाओं को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि पालकों को उनकी शालाओं के लिये निर्धारित गणवेश एवं पुस्तक, स्टेश्नरी क्रय हेतु प्रतिष्ठान विशेष के लिए बाध्य न करें एवं मापदण्ड अनुसार एनसीईआरटी, एससीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का उपयोग किया जाये।
स्कूलों की होगी मॉनीटरिंग
मैहर कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं की सघन मॉनिटरिंग की जायेगी यदि ऐसा पाया जाता है कि संस्था द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने अपै्रल माह में निजी स्कूलों की मनमानी व अभिभावकों पर ड्रेस,किताब- कॉपी पर फिक्स दुकान से खरीदने का दबाव बनाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
17 में से 6 ने जमा किया जुर्माना
उल्लेखनीय है कि 21 मई को सतना कलेक्टर द्वारा जिले में संचालित 17 निजी स्कूलों पर 36 लाख की पेनाल्टी लगाई थी। डेढ़ माह का वक्त बीतने के बाद भी सिर्फ आधा दर्जन स्कू ल संचालकों ने जुर्माना राशि जमा की है। बाकी प्राइवेट स्कूल संचालक जुर्माना नहीं जमा कर रहे हैं। बताया गया कि कलेक्टर द्वारा एक बार फिर रिमांडर लेटर स्कूल संचालकों को लिखा जाएगा।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह