भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को 4 घंटे तक निःशुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। जानें कैसे करें कनेक्ट और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या है खास प्रक्रिया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब प्रतीक्षालय का समय और भी मनोरंजक और सुविधाजनक होने वाला है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु द्वारा देश के 39 हवाई अड्डों के साथ भोपाल एयरपोर्ट पर भी 4 घंटे की निःशुल्क वाई-फाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया है।
यात्रियों को बिना किसी रुकावट के इंटरनेट देने के लिए एयरपोर्ट के अलग-अलग हिस्सों में 06 हाई-स्पीड एक्सेस पॉइंट लगाए गए हैं।
यात्रियों को कम से कम 1 एमबीपीएस की इंटरनेट गति मिलेगी, जिससे वे ऑफिस का काम, सोशल मीडिया या मनोरंजन आसानी से कर सकेंगे।
यात्री एयरपोर्ट के अधिकृत नेटवर्क को चुनकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी (सत्यापन) प्राप्त कर तुरंत इंटरनेट शुरू कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, जिनके पास भारतीय सिम कार्ड नहीं है, उनके लिए टोकन-आधारित सत्यापन की सुविधा दी गई है। वे एयरपोर्ट के “May I Help You” काउंटर पर जाकर अपना टोकन प्राप्त कर सकते हैं और हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं।
यदि किसी यात्री को वाई-फाई कनेक्ट करने में परेशानी आती है, तो वे परिसर में स्थित सहायता डेस्क (May I Help You) पर संपर्क कर सकते हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यह कदम भोपाल को विश्वस्तरीय हवाई अड्डों की श्रेणी में और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्यप्रदेश भोज मुक्त विवि में राज्य स्तरीय प्रारंभिक बैठक को आयोजित की गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित की जाएगी।
मध्यप्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं और सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-लू की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इधर, राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बीती रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं।
NEET Paper Leak Protest in Bhopal: भोपाल में नीट परीक्षा धांधली के विरोध में CM हाउस का घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सहित 200 कांग्रेसी हिरासत में।
इंदौर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुए इस वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
रीवा जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से 90 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 45 से ज्यादा गांवों में अंधेरा छा गया, जबकि तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में विंध्य क्षेत्र की पहली बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन सर्जरी सफल रही। आठ घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्ची को नया जीवन मिला।
रीवा में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर को 70 से नीचे लाने का लक्ष्य बताया। संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।
सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पैकारी खुलेआम होने के आरोप लग रहे हैं। गांवों, होटलों और ढाबों तक शराब की पहुंच से युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता गहराई है।