मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।

मध्यप्रदेश की रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। उम्मीदवार के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर बैठकों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इस बार भी मध्यप्रदेश की इस सीट से किसी बाहरी राज्य के नेता को राज्यसभा भेज सकती है।
उपचुनाव के लिए रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी के 19 में से 16 सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई। इसमें राज्यसभा उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया और 4-5 प्रमुख नामों का एक पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति (हाईकमान) को भेजने पर अंतिम सहमति बनी।
इस महत्वपूर्ण कोर कमेटी बैठक से तीन प्रमुख नेता अनुपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल नहीं हो सके। सिंधिया के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और आंध्र प्रदेश के प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया भी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए। इनके अलावा पार्टी के बाकी सभी 16 सदस्य चर्चा में शामिल हुए।
बैठक में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के नामों पर विचार हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु बीजेपी की पूर्व विधायक और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन के नाम की है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि दक्षिण भारत में जनाधार बढ़ाने की रणनीति के तहत बीजेपी एक बार फिर तमिलनाडु से आने वाले किसी बड़े चेहरे को मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
हालांकि बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना अधिक है, लेकिन मध्यप्रदेश बीजेपी के कई स्थानीय दिग्गजों के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं। स्थानीय दावेदारों में:
पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल
पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोटिया
प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
पूर्व मंत्री रंजना बघेल
इन सभी नेताओं के नामों पर भी कोर कमेटी में विचार-विमर्श किया गया है।
यह पूरी कवायद केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद शुरू हुई है। मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्यप्रदेश से ही राज्यसभा सदस्य चुने गए थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। उनके समय से पहले पद छोड़ने की वजह से सीट रिक्त घोषित की गई है, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है।
राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। कोर कमेटी द्वारा भेजे गए 4-5 नामों के पैनल पर अब दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। माना जा रहा है कि बीजेपी अगले एक-दो दिनों में अपने आधिकारिक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह