शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।

शिवपुरी । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के दौरान रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कथा पंडाल में अचानक शॉट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह आग लगी, उस वक्त पंडाल लगभग खाली था, जिससे एक गंभीर दुर्घटना और भगदड़ जैसी स्थिति टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना रविवार दोपहर लगभग 3 बजे की है। सामान्य दिनों में कथा का समय दोपहर 3 बजे से ही निर्धारित था, लेकिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के किसी आवश्यक कार्यवश दिल्ली जाने के कारण रविवार को कथा का समय बदलकर शाम 5 बजे किया गया था।
समय में हुए इस बदलाव के कारण हादसे के वक्त पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद नहीं थी और न ही मंच पर कोई गतिविधियां चल रही थीं। दोपहर 3 बजे के करीब जब पंडाल के भीतर से अचानक घना धुआं उठने लगा, तो आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
पंडाल से धुआं उठते ही आयोजकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों का मानना है कि यदि यह आग कथा के दौरान लगी होती, तो विशाल कपड़े के डोम में आग बहुत तेजी से फैल सकती थी, जिससे हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भारी भगदड़ मचने का खतरा था।
घटना की पुष्टि करते हुए करैरा थाना प्रभारी (TI) विनोद छावई ने बताया कि आग शॉट सर्किट के कारण दोपहर करीब 3 बजे लगी। पंडित जी के दिल्ली जाने की वजह से कथा का समय शाम 5 बजे तय किया गया था, इसलिए पंडाल में भीड़ नहीं थी और कोई जनहानि या भगदड़ की स्थिति नहीं बनी।
घटना के बाद जिला प्रशासन और कथा आयोजक समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। पूरे पंडाल की इलेक्ट्रिकल वायरिंग की दोबारा जांच की जा रही है और मौके पर अतिरिक्त अग्निशामक (Fire Safety) उपकरणों की तैनाती कर दी गई है।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह