मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए। जहां निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 नई दिल्ली में "जेन-स्पार्क एआई" से म.प्र. स्टेट डेटा सेंटर में एआई इन्फ्राँस्ट्रक्चर अनुकूलन, जेनरेटिव एआई आधारित शासन समाधान के लिए एमओयू हुआ।

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए। जहां निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया। वहीं समिट के दौरान मध्यप्रदेश शासन के साथ विभिन्न एमओयू हुए। समिट में इन्वीसीड एआई के साथ राज्य डेटा सेंटर में एआई-आधारित डिजिटल ट्विन, ऊर्जा अनुकूलन एवं प्रिडिक्टिव मॉनिटरिंग, जेन-स्पार्क एआई से मप्र स्टेट डेटा सेंटर, जेनस्पार्क एआई से मप्र स्टेट डेटा सेंटर में एआई अवसंरचना अनुकूलन, जेनरेटिव एआई आधारित शासन समाधान के लिए एमओयू हुआ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल पेवेलियन पर एआई-संचालित क्रिकेट इंस्टॉलेशन का अनुभव किया। भारत मंडपम में गूगल पेवेलियन का अवलोकन किया। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के अवसर पर वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की।
तकनीकी समाधानों का अनुभव
मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने तथा सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्य में संभावित उपयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई के साथ मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

युवाओं को दक्ष कर रही सरकार
प्रदेश सरकार युवा, श्रमिक, महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्ण जीवन का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा- शासकीय सेवाओं में भर्तियों के साथ उद्योगों में बढ़ते निवेश से रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हो रहे हैं। रोजगार मेलों और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को निरंतर प्रोत्साहन और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
राष्ट्रीय संकल्प को करेंगे साकार
आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध सहभागिता निभा रही है। पीएम मोदी के लोकल से ग्लोबल विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार मेक इन मध्यप्रदेश के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार हर विकासखंड में वृंदावन ग्राम की स्थापना और नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन निर्माण के संकल्प को चरणबद्ध रूप से साकार कर रही है। इंदौर और जबलपुर में गीता भवन के लोकार्पण के बाद आगामी मार्च माह में उज्जैन में अत्याधुनिक गीता भवन भी प्रारंभ होने जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।