मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने नामांकन पत्र के साथ चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल किया है। इस शपथपत्र में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी की कुल चल एवं अचल संपत्ति का विस्तृत विवरण दिया है। शपथपत्र के अनुसार, दोनों की कुल रुपये में दर्ज संपत्ति लगभग 46.20 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, विदेश में बैंक खातों में जमा विदेशी मुद्रा और स्विट्जरलैंड स्थित बहुमूल्य अचल संपत्ति भी इसमें शामिल है। दोनों ही सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
हलफनामे के अनुसार, हरदीप सिंह पुरी के नाम पर दिल्ली में करीब 20 करोड़ रुपये की कीमत का एक आवासीय मकान दर्ज है। उनके नाम पर कोई कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि या व्यावसायिक निर्माण नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर ग्रेटर नोएडा में 750 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक आवासीय मकान (निर्मित क्षेत्र 400 वर्गमीटर) है, जिसे अगस्त 2009 में 19.52 लाख रुपये में खरीदा गया था और जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 9 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनकी पत्नी के नाम स्विट्जरलैंड के टैनाय में 311 वर्गमीटर का एक अपार्टमेंट भी है। इसे मार्च 2006 में 16 लाख स्विस फ्रैंक में खरीदा गया था, जिसकी वर्तमान कीमत 30 लाख स्विस फ्रैंक (करीब 28 करोड़ रुपये से अधिक) बताई गई है।
चल संपत्ति के मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पास 6,54,74,335 रुपये की वित्तीय संपत्ति है, जिसमें बैंक जमा, निवेश और वाहन शामिल हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 10,66,09,314 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा, पत्नी के नाम अमेरिका के बैंक खातों में 2,90,658 अमेरिकी डॉलर जमा हैं। पुरी के खाते एचडीएफसी, केनरा, एचएसबीसी और एसबीआई बैंकों में हैं। दोनों पति-पत्नी के पीपीएफ खातों में 20.54-20.54 लाख रुपये और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) में 30-30 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी का खाता न्यूयॉर्क स्थित 'यूनाइटेड नेशंस फेडरल क्रेडिट यूनियन' में भी है।
हलफनामे में दिए गए ब्योरे के अनुसार हरदीप सिंह पुरी के पास अपने नाम पर कोई आभूषण नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 750 ग्राम सोना है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। गाड़ियों के नाम पर पुरी के पास टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड VX (7 सीटर) कार है, जिसे 6 जुलाई 2023 को 31.89 लाख रुपये में खरीदा गया था। अचल संपत्ति के लिए एडवांस भुगतान के रूप में पुरी ने 5.50 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी ने 8,67,50,000 रुपये व्यक्तिगत ऋण/एडवांस के तौर पर दर्ज कराए हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न के आंकड़ों के अनुसार, हरदीप सिंह पुरी की कुल वार्षिक आय 75,57,130 रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी की आय 1,69,77,960 रुपये दर्ज की गई है। पुरी की कमाई का मुख्य जरिया केंद्र सरकार से मिलने वाली पेंशन, केंद्रीय मंत्री का वेतन, दिल्ली संपत्ति का किराया, बैंक ब्याज और किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी है। वहीं उनकी पत्नी की आय का स्रोत भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र (UN) से पेंशन, जिनेवा स्थित अपार्टमेंट का किराया, किताबों की रॉयल्टी, बैंक ब्याज तथा अपोलो टायर्स में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिलने वाली फीस है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी अदालत द्वारा कभी दोषी ठहराया गया है। उनके ऊपर बैंक या वित्तीय संस्थानों का कोई कर्ज नहीं है और न ही सरकारी बकाए, आयकर, जीएसटी या संपत्ति कर के रूप में कोई देनदारी बची है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता में वर्ष 1973 में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से इतिहास विषय में एमए (MA) की डिग्री प्राप्त करने का उल्लेख किया है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। डॉ. मोहन भागवत और 408 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाखा विस्तार, हिंदू सम्मेलन और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह