मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल पहुंचकर विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत संगठन व सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के मजबूत बहुमत को देखते हुए हरदीप सिंह पुरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद रिक्त हुई है। एल. मुरुगन ने 14 अक्टूबर को अपनी राज्यसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस सीट का मूल कार्यकाल अप्रैल 2030 तक का है। इसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने 28 अक्टूबर को वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले प्रत्याशी का कार्यकाल भी अप्रैल 2030 तक रहेगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर तय की गई है। 3 नवंबर को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 5 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यकता पड़ती है, तो 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा पूरी तरह भाजपा के पक्ष में होने से परिणाम स्पष्ट नजर आ रहा है।
नामांकन प्रक्रिया के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदीप सिंह पुरी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए हरदीप सिंह पुरी का नामांकन दाखिल कराना पूरी प्रदेश भाजपा के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है। मध्य प्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, दूरदर्शी और कुशल प्रशासक का साथ मिलने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हरदीप सिंह पुरी का व्यापक प्रशासनिक अनुभव न केवल केंद्र सरकार, बल्कि मध्य प्रदेश के समग्र विकास में भी बेहद मददगार सिद्ध होगा।
भोपाल में नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक साथ नजर आया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने हरदीप सिंह पुरी का स्वागत किया और उनकी जीत के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में
नामांकन से ठीक पहले विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री समेत संगठन के कई नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें ऐशबाग थाना ले गई। इस कार्रवाई का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।