सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
अमरपुर के बेहड़ा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जो मंजर था, वह देखने वालों को भीतर तक झकझोर देने वाला था। बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत के बाद आॅल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार के भीतर तीन लोगों के शव पड़े थे और एक पांच वर्षीय बच्ची खून से लथपथ हालत में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। उसकी चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा निवासी कुआं के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रानी रूप से घायल थी और कार के अंदर फंसी रो रही थी। स्थानीय लोगों ने देर किए बिना डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को बाहर निकालने में मदद की गई। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
एक कार, तीन मौतें और जिंदगी के लिए जूझती मासूम
हादसे में जान गंवाने वालों में मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी और मनोरमा तिवारी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से पुष्टि शेष है। कार में सवार पांच वर्षीय बच्ची रानी तिवारी गंभीर रूप से घायल हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची खून से लथपथ हालत में कार के भीतर फंसी रो रही थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का अगला हिस्सा भी टक्कर से टूट गया था। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
पुलिस जांच में जुटी
चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉ. अनूप सिंह ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। चुरहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सीधी से रामपुर नैकिन और यात्री बस रामपुर नैकिन से सीधी की ओर जा रही थी। बेहड़ा मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। टक्कर के पीछे तेज रफ्तार, मोड़ पर दृश्यता अथवा अन्य कोई कारण रहा है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह