रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जन विश्वास अभियान के तहत गोविंदगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न कार्यालयों और संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविंदगढ़, पीएमश्री कन्या हाईस्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, पोषण पुनर्वास केन्द्र, पैथालाजी कक्ष, स्टोर, प्रसव कक्ष तथा बर्थ वेटिंग होम का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थि?त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। सीवियर एनिमिक गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच और उपचार करें। उनके उपचार प्रबंधन की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अस्पताल में पदस्थ काउंसलर एचआईवी तथा एसटीेडी रोगों के संबंध में काउंसलिंग करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी स्वच्छता, पोषण स्तर अच्छा रखने तथा नियमित जाँच के संबंध में सलाह दें। महिलाओं को शिशुओं के सम्पूर्ण टीकाकरण, शिशुओं को स्तनपान कराने एवं 6 माह के बाद समुचित पोषण आहार के संबंध में भी जागरूक करें।
बच्चों को कक्षा में भेजने के लिए करें प्रोत्साहित
सीईओ ने पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी कई दिनों से कक्षा में उपस्थित नहीं हैं उनके माता-पिता से संपर्क करें। बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में भेजने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करें। इस कार्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी भी सहयोग करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभन्न कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से किताबें पढ़वाई तथा पठन-पाठन की जानकारी ली। प्री प्राइमरी बाल वाटिका की साज-सज्जा तथा बच्चों को दी जा रही शिक्षा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रशंसा की। उन्होंने शौचालय की नियमित साफ-सफाई तथा मध्यान्ह भोजन की समुचित व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।
पोषण स्तर का कराया मूल्यांकन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वार्ड 15 में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों के वजन तथा लम्बाई की माप कराकर पोषण स्तर का मूल्यांकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित धात्री माताओं से कहा कि बच्चों को 6 माह का होने के बाद स्तनपान कराने के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण आहार दें। फल और सब्जियों को पकाकर बच्चों को खिलाएं। समय पर ठोस आहार न मिलने से बच्चों का पोषण कम हो जाता है। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के समय एसडीएम जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार चंदन तिवारी उपस्थित रहीं।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह