दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेन में सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार की चिंता बढ़ गई। दुर्ग से गोरखपुर जा रही नौतनवा एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टाफ की तत्परता से स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस पहुंची। महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी एंबुलेंस में ही नवजात बच्ची की किलकारी गूंज उठी।
मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार यात्री ने 18205 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा से कराह रही अपनी पत्नी को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए रेल मदद में शिकायत दर्ज कराई थी। जबलपुर कंट्रोल द्वारा में गर्भवती महिला को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतना स्टेशन में कामर्शियल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिम्मेदार अधिकारियों ने एंबुलेंस को भी बुलाया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के खजुरिया निवासी संगीता चौधरी उम्र 22 वर्ष अपने पति दिनेश के साथ ट्रेन के एसी थर्ड कोच में सफर कर रही थीं। सुबह करीब 8.55 बजे ट्रेन सतना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची।
पहले से मेडिकल टीम थी तैनात
कंट्रोल का मैसज मिलते ही सहायक स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक सरिता पटेल, रेलवे डॉ. आदित्य जांगिड़, नर्सिंग सुपरडेंट मर्दन सिंह एवं आरपीएफ व टीसी स्टॉफ ट्रेन आने के पहले ही अर्लट हो गए थे। गाड़ी के आते ही प्रसव से कराह रही महिला को ट्रेन से उतरवाया गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसव हो गया। एंबुलेंस में बच्ची के जन्म के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खोवा मंडी के पास नया आयुष विंग बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से दूरी के कारण मरीजों को आयुर्वेद और एलोपैथी उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा।
सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह