रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। बिजली विभाग से शिकायतों के बाद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। बिल जमा होने के बाद भी विभाग आनाकानी कर रहा है। रबी सीजन शुरू हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने से गेहूं की फसल बोने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे नाराज किसान ने बिजली विभाग को चेतावनी दे दी है कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो विभाग के सामने ही धरना पर बैठ जाएंगे।
आपको बता दें कि खरीफ का सीजन खत्म हो गया। अब रबी सीजन शुरू हो गया है। किसानों ने उर्दा और मूंग की बोनी की थी। अधिक बारिश से कई किसानों की फसलें खराब हो गई। अब उन्हें रबी सीजन में गेहूं की बोनी करनी है। उसके लिए पानी की जरूर पड़ेगी। खेतों में पानी के लिए किसानों ने मोटर पंप का कनेक्शन ले रखा है लेकिन ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। विभाग से कई बार गुहार लगा चुके लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा। इससे नाराज रीवा विधानसभा के भाटी गांव के किसान ने अब खुलकर विभाग को चेतावनी दे दी है। भाटी गांव के किसान मुकेश तिवारी का कहना है कि उनके गांव में तीन कृषि पंप के लिए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। वह बंद है। इसके कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। एक ट्रांसफार्मर का एक फेस चालू होने की बात कह रहा। दूसरे का बकाया होने का कह कर पल्ला झाड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी विभाग का कृषि पंप कनेक्शन का बिल था, उन्होंने जमा कर दिया है। इसके बाद भी जला और खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका गांव इटौरा के पास है। पश्चिम संभाग में आता है। जून महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। विभाग बदल नहीं रहा है। एसई, डीई तक से शिकायत कर चुके हैं। मुकेश तिवारी का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं सुधारा गया तो वह पश्चिम संभाग कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ जाएंगे।
पूरे जिले की हालत खराब
यह सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं है। अधिकांश जगहों और गांवों में ट्रांसफार्मर जले हैं लेकिन विभाग बदल नहीं रहा है। हाल ही में गुढ़ में भी एक भाजपा नेता जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए धरना पर बैठ गए थे।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह