सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी दफ्तरों में शिकायतों के निराकरण के लिए महीनों चक्कर लगाने वाले लोगों के बीच शुक्रवार को प्रशासन खुद पहुंचा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उचेहरा विकासखंड की ग्राम पंचायत परसमनिया में जिला प्रशासन का पूरा अमला उतरा। खास बात यह रही कि कलेक्ट्रेट से कलेक्टर, एसपी, डीएफओ से लेकर जिला विभागों के प्रमुख अधिकारी एक ही ट्रैवलर में सवार होकर गांव पहुंचे और पंचायत परिसर को एक दिन के लिए प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया। यहां विभागवार शिकायतों की सुनवाई हुई तो ग्रामीणों को भी अपनी बात सीधे जिले के आला अधिकारियों तक पहुंचाने का मौका मिला।
इस अभियान में उचेहरा विकासखंड की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का मौके पर निराकरण किया गया। यानी एक ही दिन में करीब 81 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा हुआ। हालांकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं। वहीं प्रत्यक्ष जनसुनवाई में पहुंचे 67 आवेदकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह और डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एक वाहन में सवार होकर परसमनिया के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने के बाद अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की। आवेदकों को सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण की कार्रवाई की गई।
रोजगार योजनाओं की भी खुली फाइल
जनसंवाद के साथ कलेक्टर ने हितग्राहीमूलक स्वरोजगार और रोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अभियान में विभागों को लंबित शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण नहीं, बल्कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ समाधान करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंचों को जल परीक्षण किट (एफटीके) भी वितरित की गईं। विधायक नागौद नागेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह और जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी ने सरपंचों को किट प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, एसडीएम सुभाष मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ ओपी अस्थाना, सांसद प्रतिनिधि अतुल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
81 प्रतिशत निराकरण, 19 प्रतिशत का इंतजार
3905 में से 3150 शिकायतों का निराकरण आंकड़ों के लिहाज से बड़ी संख्या है, लेकिन 755 शिकायतों का लंबित रहना बताता है कि अभी भी विकासखंड में समस्याओं का एक हिस्सा समाधान की प्रतीक्षा में है। अब देखना होगा कि अभियान के बाद शेष शिकायतों का निराकरण कितनी जल्दी और कितनी संतुष्टि के साथ होता है। आखिरकार जनविश्वास केवल शिकायतों की संख्या घटाने से नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या वास्तव में दूर होने से बनेगा।
परसमनिया में स्कूल पहुंचे कलेक्टर-एसपी बच्चों के साथ चखा मध्यान्ह भोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के बाद शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने परसमनिया क्षेत्र का दौरा कर शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसमनिया पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। इसके बाद कलेक्टर-एसपी ने राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम शाला परसमनिया का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने परसमनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएफओ मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर विकास सिंह, जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी, एसडीएम सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा और जनपद पंचायत सीईओ ओपी अस्थाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खोवा मंडी के पास नया आयुष विंग बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से दूरी के कारण मरीजों को आयुर्वेद और एलोपैथी उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा।
सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह