मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।

मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं उद्यमिता क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को गति देने के लिए एक नई राज्य स्तरीय संस्था "एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी" (MSME-IDC) गठित करने की ऐतिहासिक घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 450 करोड़ रुपये से अधिक और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को 47.80 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित की। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जिस तरह मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) 500 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े निवेश और उद्योगों के लिए काम करता है, उसी तर्ज पर यह नई MSME-IDC पूरी तरह से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रोत्साहन, भूमि उपलब्धता तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए समर्पित होगी। यह राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली संस्था होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिलों में अगले 2 माह के भीतर एमएसएमई के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिल सके।
औद्योगिक अधोसंरचना को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने निजी भागीदारी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब निजी निवेशक भी प्रदेश में औद्योगिक पार्क (Industrial Parks) बना सकेंगे। निजी निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान (Subsidy) उपलब्ध कराएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 75 औद्योगिक भूखंडों के लिए आवंटन आशय-पत्र (Letters of Intent) प्रदान किए। इन आवंटनों से राज्य में लगभग 83 करोड़ रुपये का नया निवेश आने की संभावना है, जिससे 640 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' के तहत विभिन्न हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि तभी सार्थक है जब आर्थिक विकास समावेशी हो। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 30 और 31 अक्टूबर को सभी 'वृंदावन ग्रामों' में गिर जैसी देशी नस्लों के दुधारू पशुओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें अव्वल आने वाले पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि आज अंतरित की गई अनुदान राशि उद्यमियों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक विशेष 'दीपावली गिफ्ट' है। मध्यप्रदेश आज देश में एमएसएमई प्रोत्साहन और स्टार्टअप अनुदान देने में प्रथम स्थान पर है।
मंत्री काश्यप ने बताया कि बीते एक वर्ष में उद्यमियों को 1,250 भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं, जो इस वित्तीय वर्ष में बढ़कर 3,000 हो जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष 2028 तक प्रदेश में 30 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास पूरा कर लिया जाएगा और 5,000 से अधिक उद्योगों को भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें..
भोपाल में सेना दिवस-2027 का शंखनाद: सीएम मोहन बोले- सेना के शौर्य से शुरू होगा मध्यप्रदेश का ‘युवा वर्ष’
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग के जरिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। कृषि, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था सरकार का मुख्य फोकस हैं।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। डॉ. मोहन भागवत और 408 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाखा विस्तार, हिंदू सम्मेलन और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह