मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।

बड़ा स्वास्थ्य सुधार: इलाज की प्रक्रिया होगी आसान
आज से सभी सरकारी अस्पताल हुए कागज रहित
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों से लेकर स्थानीय स्तर के उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक इस नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना, पारदर्शिता लाना और मरीजों के इलाज की प्रक्रिया को अधिक सुगम तथा सुविधाजनक बनाना है। इस नई डिजिटल प्रणाली के दायरे में ओपीडी पंजीकरण, प्रयोगशाला परीक्षण, डॉक्टर का परामर्श, फामेर्सी, विभिन्न प्रकार की जांच और बिलिंग की सभी प्रक्रियाएं शामिल होंगी।
हर डॉक्टर को मिलेगा टैबलेट
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक सरकारी डॉक्टर को एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस टैबलेट में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए उपलब्ध दवाओं की पूरी सूची दर्ज होगी, जिससे डॉक्टर अस्पताल में दवाओं की वास्तविक उपलब्धता के आधार पर ही मरीजों को दवाएं लिख सकेंगे। इससे दवाओं के स्टॉक और उपलब्धता को लेकर होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
सभी रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे
इस पूरी अत्याधुनिक प्रणाली को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। डॉक्टरों द्वारा लिखे गए डिजिटल पर्चे सीधे फामेर्सी काउंटर पर पहुंच जाएंगे और जांच के अनुरोध अपने आप अपडेट हो जाएंगे। इससे अस्पतालों में पर्चियों को लेकर होने वाला भ्रम दूर होगा और मरीजों के मूल्यवान समय की भारी बचत होगी।
अब मरीजों को कतारों से मुक्ति मिलेगी
अब मरीजों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और उनके मोबाइल फोन पर ही एसएमएस या डिजिटल रूप में ओपीडी पंजीकरण की पर्ची मिल जाएगी। इस सफल व्यवस्था को गांधी मेडिकल कॉलेज में बीते छह महीने से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जा रहा था। वर्तमान समय में इसे मेडिसिन, स्किन और साइकियाट्रिक विभागों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है, और अब इसे कॉलेज के सभी विभागों में व्यापक रूप से लागू किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। डॉ. मोहन भागवत और 408 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाखा विस्तार, हिंदू सम्मेलन और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।