भोपाल में इंडिगो फ्लाइट मैनेजर मुर्तजा हसन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। वहीं, ईटखेड़ी में सड़क हादसे में संघ प्रचारक दिनेश सिंह राजपूत का निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के नेपानिया जोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आरएसएस (RSS) के प्रचारक दिनेश सिंह राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। 55 वर्षीय दिनेश सिंह अपने साथी समंदर के साथ बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ शुक्रवार तड़के दिनेश सिंह ने दम तोड़ दिया। उनके साथी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों के अनुसार, दिनेश सिंह संघ के सक्रिय प्रचारक थे और वे गांव में आयोजित एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
राजधानी के परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ इंडिगो एयरलाइंस में फ्लाइट मैनेजर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय मुर्तजा हसन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है।

मुर्तजा ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी 4 साल की एक मासूम बेटी है। देर रात जब उनकी पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने मुर्तजा को फंदे से लटका पाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मुर्तजा के पिता दुबई से और भाई पंजाब से भोपाल पहुंचेंगे, जिसके बाद शनिवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।