24 फरवरी को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल में किसानों के बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश की राजनीति में एक बार फिर किसानों का मुद्दा गरमाने वाला है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील (Trade Deal) के खिलाफ एक बड़े मोर्चे का ऐलान किया है। इस आंदोलन का केंद्र बिंदु मध्य प्रदेश बनेगा, जहाँ 24 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करने भोपाल पहुँच रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस रणनीतिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का सबसे घातक असर मध्य प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा।
सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसानों की कमर टूट जाएगी।
विदेशी आयात बढ़ने से स्थानीय फसलों के दाम गिरेंगे, जिससे किसान कर्ज के जाल में फँस सकता है।
मध्य प्रदेश इन फसलों का प्रमुख उत्पादक राज्य है, इसलिए आंदोलन की शुरुआत यहीं से करना सबसे प्रभावी होगा।
कांग्रेस इस सम्मेलन के जरिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की नींव रखने जा रही है। 24 फरवरी को होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश भर के हजारों किसानों के जुटने की संभावना है। राहुल गांधी इस मंच से यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि सरकार 'कॉर्पोरेट' के हितों के लिए 'अन्नदाता' के हितों की बलि दे रही है। सम्मेलन के बाद कांग्रेस जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन और जनजागरण अभियान चलाएगी ताकि ट्रेड डील के तकनीकी पहलुओं और उससे होने वाले नुकसान को आम किसानों तक पहुँचाया जा सके।
राहुल गांधी और खड़गे का एक साथ मध्य प्रदेश आना राज्य की सियासत में भी बड़े संकेत दे रहा है। आगामी चुनावों और किसानों की नाराजगी को भुनाने के लिए कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपना मुख्य हथियार बनाया है। जीतू पटवारी ने साफ कर दिया है कि किसानों के हितों की यह लड़ाई अब राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में लड़ी जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।