×

दिल्ली में मचा हड़कंप... फिर स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी

दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल देखा गया। राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन  और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

By: Arvind Mishra

Sep 20, 202510:54 AM

view7

view0

दिल्ली में मचा हड़कंप... फिर स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी

स्कूल मैनेजमेंट ने जैसे ही मेल देखा, तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल कैंपस खाली कराया गया।

  • प्रबंधन ने आनन-फानन में खाली कराया परिसर

  • सभी स्कूलों में भेजा मेल, मौके पर पहुंची पुलिस

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल देखा गया। राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। दरअसल, दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार की सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुतुब मीनार और नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को धमकी भरा मेल आया था। स्कूल मैनेजमेंट ने जैसे ही मेल देखा, तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल कैंपस खाली कराया गया।

बच्चों को निकाला बाहर

सुबह 7.00 बजे से ही बच्चे और स्टाफ स्कूल में पहुंच चुके थे। ऐसे में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को कॉमन एरिया में इकट्ठा कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामला संज्ञान में आते ही बम स्क्वॉड, फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग स्कूल कैंपस में पहुंचीं और जांच पड़ताल शुरू कर दी।  

थम नहीं रहा धमकी का सिलसिला

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी भरे मेल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई महीनों से कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्कूलों को मेल या फोन के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं। हर बार बच्चों को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला जाता है। स्कूल बंद करवाए जाते हैं। उनकी पढ़ाई को नुकसान होता है। हर बार पुलिस की टीमें परिसर की सघन जांच करती हैं।

सुरक्षा पर सवाल

अभी तक गनीमत रही कि ये सभी धमकियां फर्जी निकली हैं। साइबर सेल लगातार ई-मेल ट्रैक कर धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश करती हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

5

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।

Loading...

Sep 21, 202516 hours ago

साजिश पर प्रहार... आतंकी ठिकाना ध्वस्त... पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

7

जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

Loading...

Sep 21, 202517 hours ago

बिहार में विकास मित्रों का बढ़ा भत्ता, टैबलेट खरीदने के लिए सरकार देगी 25 हजार

6

बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Loading...

Sep 21, 202518 hours ago

योगी बोले... पुलिस की गोली ने ‘मारीच’ को भेदा तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई...उत्तर प्रदेश आ गया

8

योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

Loading...

Sep 20, 20253:10 PM

पीएम मोदी ने कहा.... भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम ने गांधी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें समुद्र से समृद्धि जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Loading...

Sep 20, 20251:15 PM