रूस में लापता भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी के मृत होने की जानकारी सामने आई है। अजीत 19 दिन पहले लापता हुआ था। अजीत के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए है। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से परिजनों को सूचना दी गई ।

भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी के मृत होने की जानकारी सामने आई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
रूस में लापता भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी के मृत होने की जानकारी सामने आई है। अजीत 19 दिन पहले लापता हुआ था। अजीत के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए है। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से परिजनों को सूचना दी गई है कि लापता छात्र अजीत चौधरी का शव एक बांध में मिला है। दरअसल, रूस के उफा शहर में 19 दिन पहले लापता हुए 22 साल के एक भारतीय छात्र का शव एक बांध से बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित कफनवाड़ा गांव के रहने वाले अजीत सिंह चौधरी ने साल 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए बश्किर स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय में दाखिल लिया था।
हॉस्टल से हुआ था गायब
छात्र 19 अक्टूबर को उफा में लापता हो गया था। छात्र सुबह करीब 11 बजे दूध खरीदने की बात कहकर अपने हॉस्टल से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। लापता होने के बाद छात्र का शव व्हाइट नदी से सटे एक बांध में मिला है।
रूस का बयान नहीं आया सामने
इस घटना पर रूस स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कई तत्काल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उन्होंने चौधरी के पर उनकी मौत की सूचना दे दी है। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अलवर ने कहा कि चौधरी के कपड़े, मोबाइल फोन और जूते 19 दिन पहले नदी किनारे मिले थे। उन्होंने कहा कि लड़के के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में एक अप्रिय घटना घटी।
विदेश मंत्री से शव भारत लाने की मांग
कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने छात्र के शव को भारत लाने में मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लड़के के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में एक अप्रिय घटना घटी है। इसकी पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। परिवार को अब आपके दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने चाहिए। इसके साथ ही आॅल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन की विदेशी शाखा, आॅल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन की विदेशी मेडिकल स्टूडेंट्स विंग ने भी इस मामले में जयशंकर से संपर्क किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।