भारतीय रेल की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब चार नई ट्रेनों का इजाफा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय रेल की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब चार नई ट्रेनों का इजाफा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एनार्कुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनों से यात्रियों का समय बचेगा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुधरेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। बनारस से खजुराहो तक सीधी कनेक्टिविटी देने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 40 मिनट का यात्रा समय बचाएगी। इस रूट पर वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे प्रमुख शहर पड़ते हैं। अभी इन इलाकों के बीच कोई सीधी तेज ट्रेन नहीं चलती। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत
उत्तर प्रदेश के भीतर तेज यात्रा सुविधा के लिहाज से यह ट्रेन खास है। लखनऊ से सहारनपुर के बीच यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी। अभी इस रूट पर लगने वाला समय आठ घंटे से अधिक है। इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए भी नया विकल्प बनेगी।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत
यह ट्रेन पंजाब और दिल्ली के बीच तेज सफर का नया विकल्प होगी। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में दूरी तय करेगी। इस मार्ग पर इतनी तेज गति से कोई ट्रेन नहीं चल रही। इससे फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला और दिल्ली के बीच व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सीमावर्ती जिलों से राजधानी की ओर आवाजाही आसान होगी।
एनार्कुलम-बेंगलुरु वंदे भारत
दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह नई ट्रेन बड़ी सौगात मानी जा रही है। एनार्कुलम से बेंगलुरु तक का सफर अब दो घंटे से अधिक कम हो जाएगा। यह ट्रेन यह दूरी करीब 8 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कारोबारी और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख मार्ग है। यह ट्रेन आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और पर्यटकों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।
रेलवे का फोकस-स्पीड और सुविधा
वंदे भारत एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे की सेमी हाई स्पीड सेवा के तौर पर विकसित किया गया है। इन ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अभी तक देश में 50 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है और रेलवे का लक्ष्य है कि अगले एक साल में यह संख्या 75 के पार पहुंच जाए।
वंदे भारत का बढ़ता नेटवर्क
वंदे भारत ट्रेनें अब देश के लगभग हर हिस्से तक पहुंच रही हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी, भोपाल, गुवाहाटी, देहरादून, पुरी, अहमदाबाद और इटानगर जैसे शहरों के बीच ये ट्रेनें पहले से चल रही हैं। वंदे भारत का मकसद सिर्फ तेज यात्रा नहीं, बल्कि समयबद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।