बीते दिन कई एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी की घोषणा की थी। मगर, अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है। एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद कर दी गई थीं।

एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है। एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। एयर फ्रांस ने 35, तो जापान की एयरलाइंस ने 65 फ्लाइट्स रद्द कर दी। वहीं, भारत में एअर इंडिया और इंडिगो ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले एयरबस ए-320 फैमिली के विमानों में सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट होने का खतरा सामने आया है। एयरबस ने हाल ही में हुई एक घटना के बाद अपने लगभग 6,000 विमानों पर तत्काल सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट का आदेश जारी कर दिया है। इसका सीधा असर भारत की एयरलाइंस इंडिगो और एअर इंडिया समेत दुनिया भर की कई कंपनियों पर पड़ रहा है। यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी ने भी इस पर इमरजेंसी एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव लागू कर दिया है, जिससे दुनियाभर में उड़ान संचालन प्रभावित होना तय है।
अलर्ट...इन-सर्विस एयरक्राफ्ट प्रभावित
एयरबस ने जारी बयान में बताया कि हाल ही में ए-320 फैमिली के एक विमान में ऐसी घटना सामने आई, जिसमें इंटेंस सोलर रेडिएशन ने फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जरूरी डेटा को करप्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी ने माना कि ए-320 फैमिली के बड़ी संख्या में इन-सर्विस एयरक्राफ्ट प्रभावित हो सकते हैं। एयरबस का कहना है कि उसने एविएशन अथॉरिटीज के साथ मिलकर एयरलाइंस को तुरंत कार्रवाई करने के लिए एओटी जारी किया है। इसी आधार पर एअरअ ने इमरजेंसी एअरवर्थिनेस डायरेक्टिव लागू किया है। कंपनी ने स्वीकार किया कि इन सिफारिशों से परिचालन में बाधाएं आएंगी।
रीबुकिंग... तकनीकी एडवाइजरी जारी
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पर बयान जारी किया और कहा- एयरबस ने ग्लोबल ए-320 फ्लीट के लिए तकनीकी एडवाइजरी जारी की है। हम अनिवार्य अपडेट्स को प्रोक्टिवली पूरा कर रहे हैं। कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव संभव है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले ऐप/वेबसाइट पर उड़ान स्टेटस चेक करें। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीमें 24.7 रीबुकिंग और अपडेट्स में मदद करने के लिए उपलब्ध हैं।
एयर इंडिया ने कहा- कुछ उड़ानों में देरी होगी
एयर इंडिया ने भी आधिकारिक बयान जारी किया और कहा- एयरबस ए-320 फैमिली पर जारी निर्देशों की जानकारी है। इसके चलते कुछ विमानों पर सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रिअलाइनमेंट करना होगा। इससे टर्नअराउंड टाइम बढ़ेगा और शेड्यूल्ड सर्विसेज प्रभावित होंगी। यात्रियों से अपील है कि वे उड़ान स्टेटस चेक करें। किसी भी सहायता के लिए 011-69329333, 011-69329999 पर कॉल करें। यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा पर हमें खेद है।
दुनियाभर में बड़ी कंपनियां प्रभावित
एयरबस की इस रिकॉल कार्रवाई का असर व्यापक है। कई विदेशी एअरलाइंस ने भी बड़े कदम उठाए हैं। आॅस्ट्रेलिया की जेटस्टार एयरवे ने कहा- सॉफ्टवेयर समस्या के कारण कई उड़ानें कैंसल हैं। साउथ कोरिया की कोरियन एयर ने कहा, 10 एयरबस विमानों पर अपडेट रविवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। जापान की एएनए होल्डिंग ने बताया कि शनिवार को 65 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा, हमारे 6 विमान प्रभावित हैं।
प्रभावित विमानों पर एक नजर
एयरबस ए-320 फैमिली के 11,300 से ज्यादा विमान आॅपरेशन में हैं। इनमें 6,440 ए-320 मॉडल के हैं। इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, लगभग 6,000 विमानों में तुरंत सॉफ्टवेयर बदलाव की जरूरत है। बड़ी संख्या में विमानों में हार्डवेयर बदलने की भी जरूरत है, जिससे हफ्तों तक ग्राउंडिंग संभव है। इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक यह कार्रवाई 30 अक्टूबर को जेटब्लू की उड़ान 1230 में हुई घटना के बाद शुरू हुई, जिसमें फ्लाइट को ताम्पा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट कंट्रोल समस्या के कारण अलर्ट जारी हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।