×

मुंबई में रनवे पर फिसला प्लेन... फट गए तीन टायर, इंजन भी डैमेज

कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। भारी बारिश की वजह से हुए इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए। राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

By: Arvind Mishra

Jul 21, 20252:22 PM

view11

view0

मुंबई में रनवे पर फिसला प्लेन... फट गए तीन टायर, इंजन भी डैमेज

फिर एअर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई। स्टार समाचार वेब

कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। भारी बारिश की वजह से हुए इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए। राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। दरअसल, एअर इंडिया की एक और फ्लाइट सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक घटनाक्रम हुआ, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी, लेकिन गनीमत रही कि प्लेन ज्यादा स्लिप नहीं हुआ और यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2744 का ए-320 प्लेन भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था कि स्लिप होकर रनवे से बाहर चला गया। फ्लाइट का टायर लैंड होते ही रनवे से बाहर चला गया। हालांकि पायलट ने टायर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एयरपोर्ट स्टाफ ने प्लेन को डॉक करके सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

विमान की जांच की जाएगी

मुंबई एयरपोर्ट पर आज हुए घटनाक्रम पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया आई है। एअर इंडिया की ओर से कहा गया कि 21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई पहुंची फ्लाइट एआई-2744 की लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण लैंडिंग करते समय रनवे पर विमान का संतुलन बिगड़ गया। विमान का एक पहिया रनवे से बाहर चला गया था। विमान गेट तक सुरक्षित पहुंच गया है। सभी यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जाएगी।

विमान के टायर फटे और इंजन क्षतिग्रस्त

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग करते समय विमान स्लिप हुआ था। भारी बारिश के कारण घटना हुई, लेकिन घबराने की बात नहीं है, सबकुछ ठीक है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान के 3 टायर फट गए और एअर इंडिया के विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट के रनवे 09/27 को भी नुकसान पहुंचा है। रनवे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

हवा में ही प्लेन के इंजन में लगी थी आग

इधर, बीते दिन सोशल मीडिया पर एक विमान के इंजन में आग लगने का वीडियो वायरल हुआ था। फ्लाइट डेल्टा एयरलाइंस की थी, जो अटलांटा जा रही थी। फ्लाइट डीएल-446 जब आसमान में थी तो उसके इंजन से आग की लपटें निकलने लगी थीं। बोइंग 767-400 विमान के इंजन से आग निकलते देखकर पायलट ने लॉस एंजिल्स के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर हादसा होने से बचाया। पायलट की सूझ-बूझ ने 280 यात्रियों, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स की जान बचा ली।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश? बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश? बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट! क्या सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाकर केंद्र की राजनीति करेंगे? जानें बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश और JDU की आगामी रणनीति पर पूरा अपडेट।

Loading...

Mar 04, 20265:41 PM

होली 2026: चौतरफा उड़ रहा रंग गुलाल, आम और खास ने कहा-हैप्पी होली

होली 2026: चौतरफा उड़ रहा रंग गुलाल, आम और खास ने कहा-हैप्पी होली

होली 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जानिए देशभर में कैसा है होली का माहौल।

Loading...

Mar 04, 202611:01 AM

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने कसी कमर, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा समेत 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की। नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जैसे प्रमुख चेहरों को मिली जगह। जानें कौन हैं बीजेपी के नए राज्यसभा उम्मीदवार।

Loading...

Mar 03, 20265:50 PM

हाथरस हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और वैन की भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 6 घायल

हाथरस हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और वैन की भीषण भिड़ंत, 6 की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा। दिल्ली से धौलपुर जा रहे 6 लोगों की मौत। डबल डेकर बस ने वैन को मारी टक्कर। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 03, 202612:11 PM

पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-भारत शांति, स्थिरता-कूटनीति का पक्षधर

पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-भारत शांति, स्थिरता-कूटनीति का पक्षधर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर कहा कि वहां हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने हर नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही।

Loading...

Mar 02, 20261:50 PM