दिल्ली-एनसीआर को दिवाली पर वायु प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए भले ही इस बार यहां सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री के दावे किए गए थे लेकिन ग्रीन पटाखों के नाम पर जो पटाखे बेचे और चलाए गए, उन्होंने खूब प्रदूषण किया। स्थिति यह रही कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता पांच वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली में एक बार फिर हवा खराब हो गई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर को दिवाली पर वायु प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए भले ही इस बार यहां सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री के दावे किए गए थे लेकिन ग्रीन पटाखों के नाम पर जो पटाखे बेचे और चलाए गए, उन्होंने खूब प्रदूषण किया। स्थिति यह रही कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता पांच वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। दरअसल, दिवाली के अगले दिन देश के कम से कम 16 शहरों की औसत हवा बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें राजधानी दिल्ली के अलावा 10 शहर हरियाणा, तीन यूपी, एक राजस्थान और एक गुजरात के हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 24 घंटे के औसत डाटा के अनुसार देश में सबसे खराब स्थिति हरियाणा के जींद में रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 421 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इसके अलावा हरियाणा के ही धारूहेड़ा में एक्यूआई 412 दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर के शहरों में पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ीं। सुप्रीम कोर्ट ने रात आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन लोगों ने आधी रात के बाद तक भी जमकर पटाखे फोड़े, जिसके चलते हवा को दमघोंटू बना दिया। दिवाली के दूसरे दिन आज दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बरकरार है। हवा दमघोंटू बनी हुई है। हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी किए हैं। दिल्ली का औसत एक्यूआई 345-380 के बीच है। वहीं दूसरी तरफ ग्रेप-2 पूरी तरह से लागू है। दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है। दिवाली के बाद, पटाखों के धुएं और अन्य मौसमी कारकों के कारण धुंध और स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो गई है। यह स्थिति न केवल दिल्ली बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चिंता का विषय बनी हुई है। दिल्ली के आईटीओ पर बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 दर्ज किया गया। वहीं अक्षरधाम के आसपास एक्यूआई 360 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। वहीं इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 दर्ज किया गया।
दिल्ली में दिवाली पर चार साल में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, रात में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और पीएम 2.5 का घनत्व 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया, जो 2021 के बाद से सबसे ज्यादा है। चार साल से तुलना करें, तो 2024 में दिवाली की रात दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 609, 2023 में 570, 2022 में 534, जबकि 2021 में 728 था।
दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 370 दर्ज किया, गाजियाबाद में 324, नोएडा में 320 और ग्रेटर नोएडा में 282 सूचकांक दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई एनसीआर के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे कम 268 दर्ज किया गया।
स्विटजरलैंड की एजेंसी आईक्यूएयर के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता दुनिया में सबसे खराब रही। आईक्यूएयर के अनुसार नई दिल्ली का एक्यूआई 442 रहा। हवा में पीएम 2.5 कणों की मौजूदगी विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानक से 59 गुना अधिक दर्ज की गई। पीएम 2.5 का अर्थ 2.5 माइक्रोन या उससे कम व्यास वाले कण हैं जो फेफड़ों तक पहुंच कर घातक बीमारियों और हृदय संबंधी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर को आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का अनुमान है कि वायु गुणवत्ता खराब से लेकर बेहद खराब के बीच ही बनी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह पटाखों पर प्रतिबंध में ढील देते हुए दिवाली के अवसर पर हरित पटाखे चलाने की अनुमति दी थी।
सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (324), नोएडा (320) और हापुड़ (314) शामिल हैं। हरियाणा के नारनौल में एक्यूआई 390, रोहतक में 376, गुरुग्राम में 370 और बहादुरगढ़ में 368 दर्ज किया गया। राजस्थान के भिवाड़ी में 364 और गुजरात के नंदेसरी में 303 एक्यूआई रहा। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 353 तक पहुंची। 10 दिनों में इनमें तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।